फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for CBI probe in Sunita murder case

गुरुग्राम सुनीता मर्डर केस में परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने कस्बे में किया प्रदर्शन, सीबीआई जांच करवाने की मांग की

Wed, 15 Sep 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demand for CBI probe in Sunita murder case
कनीना में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग - फोटो : Narnol
कनीना। गुरुगांव के राजेंद्र पार्क पार्क एरिया में 23 अगस्त को कनीना की बेटी के मर्डर मामले में न्याय नहीं मिलने पर मृतका के परिजन एवं क्षेत्रवासियों ने कस्बे में प्रदर्शन किया । प्रदर्शन करते हुए वो एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पर कस्बा निवासियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस कर रही है मामले में लीपापोती:
मृतका सुनीता के भाई अशोक ने बताया कि 9 सितंबर को कस्बे के अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर गुडग़ांव को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की जांच करवाए जाने की मांग की थी। परंतु गुड़गांव पुलिस के द्वारा जांच में लीपापोती की जा रही है क्योंकि मृतका सुनीता का पति आनंद यादव गुड़गांव न्यायालय में वकील है और वकीलों के दबाव में ही आनंद यादव से पूछताछ में औपचारिकता कर कुछ देर में उसे क्लीन चिट दे दी है जबकि घटना की रात उसने कई बार अपने पिता राव राय सिंह से बातचीत की थी।
विज्ञापन

परिवार के सभी लोगों का नारको टेस्ट की मांग की:
मृतका के भाई अशोक ने कहा है कि शीघ्र अति शीघ्र आनंद यादव को गिरफ्तार कर घटना की निष्पक्ष जांच की जाए तथा आनंद यादव, राव रायसिंह, विमलेश व उनके किराएदार जो भी घटना वाली रात और सुबह उस मकान पर थे। सभी का नारको टेस्ट किया जाए ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। मृतका के भाई अशोक ने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच नहीं की गई तो मजबूरन कस्बे वासियों को धरने पर बैठना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रह उपस्थित:
इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, उपप्रधान अशोक ठेकेदार, पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकुमार,पार्षद दिलीप पार्षद ,राजेंद्र निगरानी कमेटी सदस्य मनोज, होशियार सिंह, कंवर सेन वशिष्ठ, मंगतू राम मास्टर, लक्ष्मण सिंह, रामपाल, ओम प्रकाश, रामानंद, पोहप सिंह दीनदयाल, विनोद कुमार ,वेद प्रकाश, कृष्ण सिंह राजेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद सतबीर ,नरेश कुमार वेद प्रकाश, निरंजन लाल, सुनीता, सरोज, लक्ष्मी, सुमन, शकुंतला, शर्मिला, लाली, संतोष, कमलेश उर्मिला ,बबली, ज्योति यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह था मामला:
गुुरुग्राम के राजेंद्र पार्क एरिया में 23 अगस्त की रात को रिटायर्ड फौजी ने अपनी पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और पौती सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। सुनीता यादव के भाई अशोक ने 27 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी थी।

कनीना के मुख्य मार्गो से प्रदर्शन करते हुए कस्बावासी

कनीना के मुख्य मार्गो से प्रदर्शन करते हुए कस्बावासी- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed