{"_id":"8d3bd8ddf1f70d8108059e4b3bbb1909","slug":"death-in-accedent-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मित्रपुरा के पास रविवार शाम को एक ट्रक चालक ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव हुडिना रामपुरा निवासी 23 वर्षीय रिंकू रविवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे किसी काम से बाइक से रामपुरा से भीलवाड़ा गांव की ओर जा रहा था। अभी वह मित्रपुरा गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से एक ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसको तुरंत एंबुलेंस से नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर अवस्था के चलते रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन