{"_id":"c150e77ca75cf7a8fcaaa0e771c40c7f","slug":"death-from-electricity-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से किसान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से किसान की मौत
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गुवानी में खेत में फसल की सिंचाई करते समय करंट से एक किसान की मौत हो गई। रविवार की सुबह करीब 8 बजे ग्राम गुवानी निवासी 30 वर्षीय रण सिंह अपने खेत में फसल की सिंचाई कर रहा था। जब वह पानी की लाइन बदल रहा था, तब पीछे हटते समय ठोकर लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
इसी दौरान उसे अर्थ के लिए लगाया गया तार छू गया। जिसमें बिजली करंट दौड़ रहा था और वह उसकी चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल नारनौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विवाहित था तथा उसे एक लड़का व एक लड़की है।
विज्ञापन