{"_id":"66abda088f96fb7bbe0f7c94","slug":"dead-chickens-thrown-in-the-crematorium-of-sihama-case-registered-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114679-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीहमा के श्मशान घाट में डाली मरी मुर्गियां, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीहमा के श्मशान घाट में डाली मरी मुर्गियां, केस दर्ज
Fri, 02 Aug 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-14श्मशान घाट के पास डाली गई मृत मुर्गियां।
सीहमा। खंड सीहमा में गत रात्रि को श्मशान घाट में अज्ञात लोगों द्वारा मरी हुई मुर्गियां डालने पर ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत दी है। बाबा खेता नाथ जनसेवा फाउंडेशन के सत्य प्रकाश एवं संदीप ने बताया कि गांव को साफ सुथरा बनाने की मुहिम चलाई हुई है। 31 जुलाई की रात को अज्ञात लोग श्मशान घाट में मरी हुई मुर्गियां फेंक गए।
गंदगी के कारण आसपास के इलाकों में दुर्गंध फैल गई है, जिससे क्षेत्र में बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। सीहमा क्षेत्र के आसपास लगभग 10 मुर्गी फार्म है। इस मौके पर ग्राम पंचायत सीहमा की सरपंच सुमन देवी व उनके पति प्रमोद यादव ने भी इस घटना की निंदा की है। इस मौके पर राजकुमार, विक्रम, जोगिंद्र सिंह, सुरेश कुमार, सुरेंद्र, कर्मवीर ने कार्रवाई की मांग की है।