फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dead cattle are being dumped in the open, administration is not serious

Mahendragarh-Narnaul News: खुले में डाले जा रहे मृत गोवंश, प्रशासन नहीं गंभीर

Sat, 02 Nov 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dead cattle are being dumped in the open, administration is not serious
नारनौल।
विज्ञापन




नंदी गोशाला के पास खुले में मृत गोवंशों को डाला जा रहा है। इससे बीमारी फैलने के साथ दूषित वातावरण भी हो रहा है। यहां गड्ढों में मृत गोवंश को डाला जा रहा है, जिन्हें कुत्ते व अन्य जानवर नोच रहे हैं। इसका एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जहां गोवंश डाले जा रहे हैं, उसके पास नंदी गोशाला भी है। इसके अलावा भी शहर में गोशाला है। लेकिन जिस भी गोशाला से मृत गोवंश खुले में डाले जा रहे हैं, वह अपराध के समान है। वीडियो में एक गड्ढे के अंदर 10 से 15 मृत गोवंश खुले पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी खुले में मृत गोवंश डालने का मामले सामने आ चुके हैं। अब फिर मृत गोवंश को दबाने की केवल औपचारिकताएं की जा रही है। हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है, लेकिन इसके बाद भी मरने के बाद ठीक से दफनाया नहीं जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




खुले में डालने से खाते रहते हैं जंगली जानवर
गोवंश के मरने के बाद उनको कूड़े-कचरे की तरह पीछे पहाड़ियों में खुले में फेंक दिया जाता है, जिससे जंगली जानवर खाते रहते हैं। इन गड्ढों में मृत गोवंश डालने के बाद मिट्टी भी नहीं डाली जा रही है। इसकी वजह से वातावरण भी दूषित हो रहा है।



खुले में मृत गोवंश डालने का पहले भी उठ चुका है मुद्दा

नंदी गोशाला के पास खुले में गोवंश डालने का मुद्दा पहले भी उठ चुका है। इसके बाद बीते एक साल से कोई मामला सामने नहीं आया था। लेकिन अब दोबारा खुले गड्ढे में मृत गोवंश डालने का मामला सामने आया है। इससे गो सेवकों में तो रोष है ही साथ में आमजन में भी इस तरह का कार्य करने वालों के खिलाफ रोष पनप रहा है।


----

मृत गोवंश को खुले में डालने की जानकारी उनके संज्ञान में आई हैं। ऐसे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दीपक गोयल, ईओ, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed