{"_id":"57376d7a4f1c1b8b60919c80","slug":"dead-body-police-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरी की खान में मिला शव, सनसनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरी की खान में मिला शव, सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 14 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नांगल पीपा में बजरी की खान में एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसपी हामिद अख्तर, डीएसपी राजेश कुमार और नांगल चौधरी एसएचओ रणजीत सिंह भी पहुंच गए।
शनिवार शाम को करीब पांच बजे नांगल पीपा में बकरी चराने वाले गडरियों ने बजरी की खान में एक क्षतविक्षत शव देखा। शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा था। बकरी चराने वालों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को बताया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं इसकी शिनाख्त की। ग्रामीणों ने उसके कपड़ों के हिसाब से मृतक की पहचान खान में जेसीबी चालक के रूप में की है। मगर उसका नाम सही नहीं बता पाए। ग्रामीणों के अनुसार मृतक राजस्थान का निवासी है। वहीं इस बारे में डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचित किया जाएगा, वहीं इसके मरने के कारणों के बारे में भी जांच की जाएगी।