फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dead body found on railway track near Jorasi, not identified

Mahendragarh-Narnaul News: जोरासी के पास रेलवे पटरी पर मिला शव, शिनाख्त नहीं

Sun, 10 Sep 2023 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dead body found on railway track near Jorasi, not identified
नारनौल। जोरासी नहर के नजदीक फ्रेट कॉरिडोर की पटरियों के पास शनिवार देर रात एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेलवे पुलिस को शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, लेकिन मृतक की रविवार देर सायं तक शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम नहीं किया गया। जीआरपी एएसआई अजय ने बताया कि अटेली व न्यू डाबला डेडीकेटेड फ्रेट रेलवे कॉरिडोर की लाइन पर किलोमीटर संख्या नंबर 1281 के पास गांव जोरासी रेलवे स्टेशन की ओर नहर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है। अगर मृतक की शिनाख्त नहीं होती है सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। एएसआई अजय ने बताया कि रविवार को मुकुंदपुरा, टहला व जोरासी के साथ आसपास की कॉलोनियों में शव की शिनाख्त करने की कोशिश की गई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed