फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DC meeting

स्वामित्व स्कीम को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक

Sun, 01 Aug 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
DC meeting
अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त अजय कुमार। - फोटो : Narnol
स्वामित्व स्कीम के तहत लाल डोरा क्षेत्र में होने वाली रजिस्ट्री के काम में पंचायत तथा राजस्व विभाग के अधिकारी तेजी लाएं। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को जल्द उनका मालिकाना हक दिया जाए। यह निर्देश डीसी अजय कुमार ने कैंप कार्यालय में राजस्व तथा पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक में दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को उनका मालिकाना हक देने के लिए उनकी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री बनाने का कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस एक सप्ताह के अंदर कम से कम 700 रजिस्ट्री प्रत्येक खंड में होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ग्रामीणों को एक दिन पहले सूचित किया जाए। यह काम नंबरदार व ग्राम सचिव की सहायता से किया जाएगा। इस कार्य में अगर कोई बाधा डालता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार चाहती है कि यह कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को उनका मालिकाना हक मिले और वह इस रजिस्ट्री का अपनी सुविधा अनुसार किसी कार्य में प्रयोग करें। डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुसावी को अपडेट करने के काम को जल्द पूरा करें ताकि उसे स्कैन करके उसका डिजिटल रिकॉर्ड बनाया जा सके। राजस्व विभाग के हर रिकॉर्ड का डिजिटल रिकॉर्ड बना कर मॉडर्न रिकॉर्ड रूम बनाने का कार्य चल रहा है। डीसी ने बताया कि जिला में 349 गांव में नक्शा तैयार हो चुका है। अब तक जिले के 143 गांव में 1150 लोगों को रजिस्ट्री दी जा चुकी हैं। इस मौके पर डीडीपीओ ओमप्रकाश के अलावा सभी खंड विकास अधिकारी तथा राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed