{"_id":"6005c8fd8ebc3e30b7778929","slug":"dc-instructed-divyang-jagat-singh-to-get-e-rickshaw-narnol-news-rtk591479997","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने दिव्यांग जगत सिंह को ई -रिक्शा दिलाने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने दिव्यांग जगत सिंह को ई -रिक्शा दिलाने के निर्देश दिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आम जनता को सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। दोनों पैरों से दिव्यांग गांव मालड़ा निवासी जगत सिंह को डीसी ने ई रिक्शा दिलाने के निर्देश दिए।
डीसी ने सोमवार को महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में लगाए कैंप कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां नागरिकों ने 16 शिकायतें रखी। जिसमें ज्यादातर समस्याओं को मौके पर ही समाधान किया गया। डीसी अजय कुमार ने कहा कि सरकार ने सभी प्रकार की योजनाएं, सेवाएं सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन कर दी है। इस पर आवेदन करने के बाद एक निश्चित सीमा में योजना का लाभ देना होता है। यह सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सीएससी सेंटर और जिला, उपमंडल पर स्थित अंत्योदय सरल केंद्र पर दी जाती हैं। डीसी के समक्ष मुख्य रूप से बिजली, ट्यूबवेल कनेक्शन, कब्जे पानी, राशन, बीपीएल कार्ड, बुढ़ापा पेंशन से संबंधित समस्याएं रखी गई। शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जल्द से समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। दोनों पैरों से दिव्यांग गांव मालड़ा बास निवासी जगत सिंह ने डीसी से तीन पहिया वाली इलैक्ट्रिक रिक्शा दिलाने की मांग रखी।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द ई- रिक्शा दिलाई जाए। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने पुलिस से संबंधित शिकायतें सुनी। इस मौके पर एसडीएम विश्राम कुमार मीणा, उपाधीक्षक सुदेश पुनिया, समाज कल्याण विभाग के सहायक कृष्ण सिंह, फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर रमेश चंद ,रामपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।