फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   dc, inspection, municipal corporation, order for clean, mahendragarh

डीसी पहुंचे नपा कार्यालय, सचिव के सामने कर्मचारियों को दिए सफाई के निर्देश

Thu, 23 Jul 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
dc, inspection, municipal corporation, order for clean, mahendragarh
नगरपालिका महेंद्रगढ़ में सचिव राजाराम से बातचीत करते उपायुक्त आर के सिंह। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह से शहर की सफाई व्यवस्था चौपट होने को लेकर उपायुक्त आरके सिंह नगरपालिका पहुंचे। उन्होंने शहर में सफाई नहीं होने की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सचिव को लताड़ लगाई और सफाई कर्मचारियों को शहर की सफाई के लिए आदेश दिए। साथ ही खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक को निर्देश दिए कि टैंपों और ट्रैक्टर शहर में पड़े कूड़े-कचरे का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तेल के लिए चाहे रेडक्रास से ही क्यों न पैसा उपलब्ध करवाया जाए। सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इसके लिए मुझे अगर यहां प्रतिदिन बैठना पड़ा तो बैठेंगे। अगर सफाई के लिए बजट का अभाव है तो वे व्यवस्था करवाएंगे। जो भी सफाई में बांधा पहुंचाने का प्रयास किया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपायुक्त के समक्ष आउटसोर्सिंग के तहत लगे कर्मचारियों ने वेतन दिए जाने की मांग की तो उन्होंने आश्वासन दिया कि शाम तक उनका वेतन दे दिया जाएगा। उपायुक्त ने एक-एक कमरा, अलमारी को जांचा और कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उपायुक्त आर के सिंह नेे प्रत्येक की समस्या सुनकर मौके पर ही समाधान किया। इस अवसर पर उपायुक्त के साथ एसडीएम विश्राम कुमार मीणा, तहसीलदार विजय कुमार, नगरपालिका सचिव राजाराम, नगरपालिका चेयरपर्सन रीना बंटी सहित नगरपालिका कर्मचारीगण, सफाईकर्मी, कूडा उठाने वाले टैंपों ड्राइवर ऊंट रेहड़ी चालक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

नपा में नहीं होने दिए जाएंगे गैरकानूनी कार्य
उपायुक्त ने नपा चेयरपर्सन को फटकार लगाते हुए कहा कि सुरेंद्र कौन है और वह यहां किसलिए आता है। इस पर नपा चेयरपर्सन ने कहा कि सुरेंद्र बंटी व्यापार मंडल के प्रधान हैं और वे किसी काम से आए थे। उन्होंने सचिव को कहा कि नपा से रिकॉर्ड गुम हुआ तो इसके जिम्मेवार आप होंगे। नपा में किसी प्रकार गैरकानूनी कार्य नहीं होने दिया जाएगा और लीगल कार्य रुकेंगे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशन को हटाया हुआ है वह कार्यालय में नहीं घुसना चाहिए
उपायुक्त ने कार्यालय में पहुंचते ही अस्थायी कर्मचारी रोशन के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि रोशन कहां है? उसको हटाया जा चुका है तो वह नपा कार्यालय में क्यों आ रहा है? सचिव से पूछा कि उसके हटने की जानकारी उन्हें है या नहीं, तो सचिव ने जानकारी नहीं होने की बात कही। उपायुक्त ने सचिव को रोशन का रिकॉर्ड दिखाए जाने के आदेश भी जारी किए।
यह था मामला
शहर की सफाई पिछले कुछ दिनों से चौपट हो रखी थी। नपा के पास बजट नहीं होने के कारण सारा काम ठप पड़ा हुआ है। कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों में तेल डलवाने और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। ऐसे में 13 जुलाई पेट्रोल पंप पर गाड़ियों को तेल नहीं मिला। उसके बाद शहर में सफाई नहीं हो रही थी। सफाई की खबरें में समाचार पत्रों की सुर्खियां बन रही थीं।

वर्जन:
मैंने उपायुक्त से निवेदन किया है कि नगरपालिका के पास पर्याप्त पैसा है। वो इस बजट को पास कर दें तो सभी बिलों के भुगतान किए जा सकेंगे।
- रीना गर्ग, चेयरपर्सन नगरपालिका।
वर्जन:
मंगलवार को उपायुक्त ने नपा का दौरा किया उन्होंने जो आदेश जारी किए हैं उनकी पूरी पालना की जाएगी।
- राजाराम, कार्यकारी सचिव, नपा।
वर्जन:
कुछ दिनों से नपा द्वारा सफाई नहीं करवाई जा रही थी। अब मैंने आने के बाद टैंपों, ऊंट गाड़ी और ट्रैक्टर तथा सफाई कर्मचारियों को यहां से भेज दिया। आज से ही शहर में सफाई शुरू करवा दी है। अगर कानूनी तौर पर किसी कारण बजट का अप्रूवल नहीं मिलता तो हम पैसे का प्रबंध करेंगे चाहे हम रेडक्रास से करें। यह एक कानूनी प्रक्रिया है कि कोई भी प्रस्ताव पास होता है तो वह स्पेशिफिक होता है। नपा का जो प्रस्ताव पास हुआ है उसमें बजट के अंगेस्ट पार्षद अधिक थे। इस वजह से बजट रोका गया है। इसका भी हम हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं। एनओसी के लिए उपायुक्त और सचिव को आदेश दिए है जो लोग मापदंड पूरा कर रहे हैं उनको एनओसी जारी करें तथा आउट सोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों तथा स्थायी कर्मचारियों की पीएफ के लिए मैंने सचिव को बोल दिया है। जल्द ही उनको वेतन दे दिया जाएगा। जनता को हम किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने देंगे। यही विश्वास नपा चेयरपर्सन, सचिव और जेई ने मुझे दिलाया है।
-आरके सिंह, उपायुक्त महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed