फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DC inspected Raghunathpura Nandi Gaushala

Mahendragarh-Narnaul News: डीसी ने किया रघुनाथपुरा नंदी गोशाला का निरीक्षण

Wed, 01 Feb 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 01 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
DC inspected Raghunathpura Nandi Gaushala
नारनौल। जन परिवेदना समिति की बैठक में गो भक्तों द्वारा रखी गई नंदी गोशाला की समस्याओं को मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के निर्देश पर उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर सहित बनाई गई टीम ने रघुनाथपुरा में स्थित नंदीशाला व गोशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि गोशाला के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए ताकि यहां आने-जाने वालों पर नजर रहे। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमार पशुओं के लिए बनाए गए शेड में पशुओं के गद्दे लगाए जाएं ताकि पशु जल्द से जल्द सही वातावरण में रहकर ठीक हो सके। उन्होंने टीन शेड की उखड़ी हुई चद्दर को दोबारा से ठीक करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी टीन शेड में नीचे छह सात फीट तक चहारदीवारी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में खोर बनाई जाए तथा वहां पर अच्छी तरह से ढलान किया जाए। इसके अलावा पानी की उचित निकासी करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने आम नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अपने पशुओं को खुला न छोड़ें। कुछ नागरिक केवल दूध देने तक ही पशुओं को अपने घर रखते हैं लेकिन बाद में सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं। ऐसे हालात में हादसे होने का अंदेशा रहता है। इस मौके पर बीजेपी के जिला प्रधान राकेश शर्मा, मनीष मित्तल, गोविंद भारद्वाज, नगर परिषद के एक्सईएन अंकित वशिष्ठ तथा विकास शर्मा के अलावा गोशाला में जाने वाले गो भक्त प्रभास छक्कड़, राजकुमार कौशिक तथा राहुल वर्मा भी मौजूद जिन्होंने टीम को गोशाला की समस्या से अवगत करवाया।
डीसी ने मौके पर दिलाई 3 महीने की सैलरी
उपायुक्त डॉ जयकृष्ण आभीर ने नंदी गोशाला निरीक्षण के दौरान वहां पर काम करने वाले यूपी के एक गो सेवक ने बताया कि मंगलवार को उसकी माता का देहांत हो गया है परंतु पिछले तीन महीने से उसे वेतन नहीं मिला जिसके कारण वह घर नहीं जा पा रहा है। इस पर उपायुक्त ने नगर परिषद के एक्सईएन अंकित वशिष्ट को तुरंत सैलरी देने के निर्देश दिए। एक्सईएन ने आधे घंटे में ही उसके 3 महीने की सैलरी मौके पर ही उपायुक्त के माध्यम से गो सेवक को दिलवाई। डीसी ने कहा कि यहां काम करने वाले गो सेवक की सैलरी समय पर दी जाए। हर आदमी को अपना परिवार पालना होता है। किसी की सैलरी समय पर आने देना उसके साथ अन्याय है। भविष्य में किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए।

अब सामाजिक कमेटी करेगी रघुनाथपुरा नंदी गोशाला की देखरेख
रघुनाथपुरा में स्थित नंदी गोशाला को सामाजिक लोगों की कमेटी बनाकर उसे सौंपा जाएगा। इसी संबंध में आज उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने लघु सचिवालय में जिला के सामाजिक लोगों की बैठक ली तथा कमेटी को पंजीकृत करवाने की कार्रवाई शुरू करवाई। डीसी ने कहा कि यह कमेटी जल्द से जल्द अपनी सारी कागजी कार्रवाई पूरी करके बैंक में अपना खाता खुलवाए। इसके बाद इसकी सारी जिम्मेदारी कमेटी लेगी। साथ ही इसे गो सेवा आयोग से भी पंजीकृत करवाकर सहायता दिलवाई जाएगी।उन्होंने कहा कि बैंक खाता खोलने के बाद आम नागरिकों के सहयोग से इस गोशाला को चलाया जाएगा। समाज में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। कमेटी बनने के बाद जिला प्रशासन पूरी मदद करेगा। उपायुक्त ने कहा कि यह कमेटी योजनाबद्ध तरीके से इस गौशाला में ढांचागत सुविधा तैयार करवाएगी तथा उसके बाद आम लोगों के सहयोग से गोवंश की सेवा की जाएगी। इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनीष मित्तल, गोविंद भारद्वाज, रामानंद अग्रवाल, नगर परिषद के एक्सईएन अंकित वशिष्ठ तथा विकास शर्मा के अलावा अन्य सामाजिक नागरिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed