फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Daughters should remain fearless; policDaughters should remain fearless; police are ready 24/7 to help: Station In-charge.e are ready 24/7 to help: Station In-charge.

बेटियां निर्भीक रहें, मदद के लिए पुलिस 24 घंटे तैयार : थाना प्रभारी

Thu, 16 Jul 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Daughters should remain fearless; policDaughters should remain fearless; police are ready 24/7 to help: Station In-charge.e are ready 24/7 to help: Station In-charge.
फोटो नंबर- 10छात्राओं को जानकारी देती महिला पुलिस कांस्टेबल मोहित। संवाद
मंडी अटेली। थाना प्रबंधक सज्जन सिंह ने कहा कि आज के समय में साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी सबसे जरूरी है। बच्चे इंटरनेट का उपयोग सोच-समझकर करें व किसी भी परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। यह बात उन्होंने वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 40 छात्राओं का दल जेआरसी ब्लॉक कॉर्डिनेटर एवं ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर और ब्रिगेड ऑफिसर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन का भ्रमण कराया।
विज्ञापन

यहां थाना प्रबंधक सज्जन सिंह, विकास और महिला पुलिस कांस्टेबल मोहित ने छात्राओं को पुलिस स्टेशन की कार्यप्रणाली, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया और पुलिस की दैनिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रबंधक ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखें और अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में 112 और साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने और आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील भी की।
सवाल-जवाब में छात्राओं ने रखी अपनी जिज्ञासाएं
अर्पिता : रास्ते में छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार होने पर क्या करें?
घबराएं नहीं, तुरंत 112 नंबर पर कॉल करें। महिला हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।
नेहा : फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर परेशान करने पर क्या कदम उठाएं?
आईडी प्राइवेट करें, स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें और साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
दीप्ति : पुलिस में शिकायत दर्ज कैसे करें?
शिकायत को गंभीरता से सुना जाता है और पीड़ित की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed