फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Darkness prevailed with strong wind and rain, mustard got wet in the market

Mahendragarh-Narnaul News: तेज हवा के साथ छाया अंधेरा बारिश से मंडी में सरसों भीगी

Fri, 11 Apr 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 11 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Darkness prevailed with strong wind and rain, mustard got wet in the market
फोटो नंबर-20नांगल चौधरी की अनाज मंडी में बरसात ​भिगी सरसों। संवाद
नारनौल/नांगल चौधरी/ मंडी अटेली। क्षेत्र में शुक्रवार शाम को बारिश और तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं सरसों की पैदावार बारिश के कारण भीग गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का गर्मी से हाल बेहाल रहा, लेकिन शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला, बादलवाही छा जाने से शाम 5 बजे ही क्षेत्र में अंधेरा छा गया। बारिश के साथ 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। इस कारण गर्मी से परेशान लोगों को अचानक ठंड का अहसास होने लगा।
विज्ञापन

नारनौल में 12.5 एमएम और अटेली में 12.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। दो से तीन दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के कारण क्षेत्र के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दो से तीन दिनों तक क्षेत्र में बारिश, आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेगी। शुक्रवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में बारिश जारी रही।

अधिक रही सरसों की आवक : नारनौल में 5308, अटेली में 11620 और नांगल चौधरी 8930 में क्विंटल सरसों की आवक हुई। वहीं नारनौल में 4897.15, अटेली में 7960 और नांगल चौधरी में 9180 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इसके अलावा नारनौल में 6528, अटेली में 3250 और नांगल चौधरी में 3100 क्विंटल सरसों का उठान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed