{"_id":"682f66d83182ade007020acc","slug":"daily-rail-yatri-mahasangh-raised-the-demand-for-stoppage-of-trains-and-change-in-timings-narnol-news-c-203-1-sroh1012-117285-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दैनिक रेलयात्री महासंघ ने ट्रेनों के ठहराव, समय परिवर्तन की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दैनिक रेलयात्री महासंघ ने ट्रेनों के ठहराव, समय परिवर्तन की उठाई मांग
Thu, 22 May 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 22 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन--संवाद
महेंद्रगढ़। समाधान शिविर में दैनिक रेलयात्री महासंघ ने मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व रेलमंत्री के नाम उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को ज्ञापन सौंपा।
संघ ने महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12259-60 सियालदह-दुरंतो से बीकानेर, गाड़ी संख्या 12323-24 हावड़ा से बाड़मेर दो गाड़ियों का महेंद्रगढ़ के आदर्श रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग उठाई है। साथ ही संघ के सदस्यों की ओर से गाड़ियों के समय परिवर्तन व विस्तार व सुविधाओं की भी मांग उठाई गई।
संघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटौदा की देखरेख में सौंप ज्ञापन में गाड़ी संख्या 19701-02 सैनिक एक्सप्रेस जयपुर-दिल्ली का विस्तार चंडीगढ़ तक करने, गाड़ी संख्या 54789-90 बीकानेर रेवाड़ी-पैसेंजर का विस्तार दिल्ली तक तथा हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर से सादलपुर तक गाड़ियों का विस्तार रेवाड़ी तक करने की मांग की है।
साथ ही बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर वाया महेंद्रगढ़ बीकानेर से सुबह चार बजे एक नई इंटरसिटी दिल्ली सराय रोहिल्ला तक चलाने, जोधपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर से महेंद्रगढ़ के रास्ते राजधानी चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन एक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की गई है। इन गाड़ियों के समय परिवर्तन व विस्तार से भी रेलवे से कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
विज्ञापन
वहीं संघ की ओर से दिल्ली से लुहारू तक दो ईएमयू चलाने, महेंद्रगढ़ रूट पर तीर्थ स्थान के लिए प्रतिदिन लंबी दूरी की एक सुपरफास्ट नई ट्रेन चलाने की मांग उठाई है। गाड़ी संख्या 15623-24 कामख्या से वाया महेंद्रगढ़ भगत की कोठी को एक दिन बढ़ाकर सप्ताह में तीन दिन तक करने, गाड़ी संख्या 12371-72 हावड़ा से बीकानेर एक दिन की बजाय सप्ताह में तीन दिन चलाने, गाड़ी संख्या 14713-14 दिल्ली-सीकर दो दिन के बजाय प्रतिदिन चलाई जाए। गाड़ी संख्या 22481-82 जोधपूर-दिल्ली, गाड़ी संख्या 12457-58 बीकानेर दिल्ली, गाड़ी संख्या 19701-02 सैनिक जयपुर-दिल्ली, गाडी संख्या 14727-28 श्री गंगानगर-दिल्ली इन चारों गाड़ियों का रात के समय दिल्ली आने जाने में एक घंटे के समय का बदलाव किया जाएं। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिंगल की सुविधा तथा रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ रेलवे लाइन का दोहरीकरण, रेवाड़ी-सादलपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण जल्द करवाने, महेंद्रगढ़ स्टेशन पर टिकट एग्जामिनर की पोस्ट खोली जाए।