फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cybercrime accused arrested

साइबर क्राइम करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Sep 2021 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Cybercrime accused arrested
शहर थाना पुलिस की गिरफ्त में साइबर क्राइम का आरोपी। - फोटो : Narnol
शहर थाना पुलिस ने साइबर क्राइम करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आमजन को क्यूआर कोड/लिंक भेजकर बैंक खातों से राशि उड़ाने वाले मेवात के नेहदा निवासी मुस्तकीन को शहर थाना पुलिस ने वीरवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ धोखे से बैंक खाते से राशि निकालने पर शहर थाना नारनौल में मुकदमा दर्ज किया गया था।

एक पीड़ित ने साइबर क्राइम के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसकी पौधों की नर्सरी है। आरोपी ने पीड़ित के पास फोन किया और पौधे खरीदने की बात कही और उसे ऑनलाइन एडवांस में पैसे भेजने की बात कही। पीड़ित को एडवांस में पैसे भेजने का विश्वास दिलाते हुए आरोपी ने पीड़ित के पास क्यूआर कोड भेजा, जो पीड़ित द्वारा क्यूआर कोड स्कैन करते ही पैसे आने की बजाए पीड़ित के खाते से पैसे कट गए। आरोपी के फोन ना उठाने पर पीड़ित को महसूस हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। इस पर उसने ऑनलाइन पोर्टल पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। शहर थाना पुलिस टीम ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपित को वीरवार को उसके गांव से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। आरोपित मुस्तकीन मेवात जिले के नेहदा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed