फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyber Crime, Cheating of three lakh in order to earn money by sharing screenshots of videos in Narnaul

Cyber Crime: वीडियो के स्क्रीनशाॅट शेयर कर कमाने के चक्कर में 3 लाख 32 हजार रुपये की ठगी, नारनौल में केस दर्ज

Sat, 02 Mar 2024 11:28 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Mar 2024 11:28 AM IST
सार

हरियाणा साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय है। नारनौल में भी साइबर ठगों ने एक युवक से लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Cyber Crime, Cheating of three lakh in order to earn money by sharing screenshots of videos in Narnaul
cyber crime - फोटो : pixabay

विस्तार

नारनौल में ऑनलाइन कमाने के लालच में फंसकर युवा लिंक पर जाकर ठगी के शिकार हो रहे हैं। पहले युवाओं के खाते में साइबर रुपये डालकर फंसाते हैं और बाद में लाखों रुपये की चपत लगा देते हैं। अब नारनौल की पुरानी मंडी का युवा इंस्टाग्राम पर वीडियो रील देखने के चक्कर में 3.32 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में नारनौल की पुरानी मंडी निवासी कंवर सिंह ने बताया कि वह एक जनवरी को इंस्टाग्राम पर वीडियो रील देख रहा था। उस लिंक को ओपन कर वीडियो देखने लगा तो एक मैसेज आया कि अगर आप आनलाइन रुपये कमाना चाहते हैं तो वीडियो में दर्शाए गए लिंक पर क्लिक करे। जब लिंक पर क्लिक किया तो एक टेलीग्राम का अकाउंट ओपन हुआ। जिसमें शेयर चैट वीडियो के स्क्रीनशाॅट उनके साथ शेयर करने का टास्क दिया गया।
विज्ञापन


जिसके के लिए उसे प्रति स्क्रीनशॉट शेयर करने के 10 रुपये के हिसाब से कुल 90 रुपये खाते में आ गए। इसके दूसरे दिन वीआईपी टेलीग्राम प्रति स्क्रीनशॉट शेयर करने के 30 रुपये के हिसाब से रुपये उसके बैंक खाते में 120, 1300, 7600 रुपये प्राप्त हुए। उसके बाद तीन जनवरी को को उसके बैंक खाता में टेलीग्राम टास्क को पूरा करने से 10 हजार रुपये प्राप्त हुए। उसके बाद उस ग्रुप में उसे क्रिप्टो करेंसी के लिए वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करने बारे कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कहने पर उसने उक्त वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाया। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप में कुछ अलग-अलग बैंक खातो के नंबर दिए गए और उनमें रुपये इंवेस्ट करने के लिए कहा गया और क्रिप्टो अकाउंट से रुपये प्राप्त करने के बारे में कहा गया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने अलग-अलग बैंक खातो में कुल करीब 4,32,000 रुपये भेज दिए।

लेकिन उसे न तो कोई लाभ मिला तथा न ही इंवेस्ट किए गए रुपये वापिस मिले। उसने रुपये वापिस देने के लिए टेलीग्राम ग्रुप में बार-बार मैसेज किया, लेकिन हर बार नई शर्त लगाई जा रही थी। जिसके बाद उसे धोखाधड़ी होने के बारे में पता चला। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

बैंक से पेंशन लेने आए सेवानिवृत कर्मी के बैग से निकाले 34 हजार रुपये

नारनौल में एक सेवानिवृत कर्मचारी के बैग से 34000 हजार रुपये निकाल लिए। जिसकी सेवानिवृत कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस शिकायत में गांव खटोटी निवासी रामप्रताप ने बताया कि वह आर्मी से सेवानिवृत है। 1 मार्च को घर से पेंशन लेने के लिए महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित एसबीआई बैंक में 34000 रुपये निकाले थे।

वह जैसे ही बैंक से बाहर आया तो एक बाइक सवार ने कहा कि बाबा बैठ जा तुझे गांव में उतार दूंगा। जिसने रास्ते में बैग से रुपये निकाल लिए और कहने लगा कि बाबा आप यहां बैठ जाओ मैं अभी बाजार जाकर आता हूं। उसने देखा कि बैग से रुपये गायब हैं। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपी को पकड़ने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed