{"_id":"592087ce4f1c1b9038f226e6","slug":"curent-suply-highway-jam-vilgers-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या से परेशान लोगों ने किया हाईवे जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्या से परेशान लोगों ने किया हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली समस्या से परेशान शिव कालोनी के लोगों ने शनिवार सुबह बाईपास के नजदीक दिल्ली-झूंझुनू नेशनल हाईवे को जाम लगा दिया। परेशान लोगों का कहना है था कि क्षेत्र में तीन-चार दिन से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। बिजली बाधित होने से पानी का संकट भी गहरा गया है। कालोनी शहर से कुछ दूर पर स्थित है। कालोनी में अधिकतर प्लाट खाली हैं। खाली प्लाटों में झाड़ियां उगने गंदा पानी भरा रहने से मक्खी-मच्छरों की तादात बढ़ती जा रही है। बिजली कट, पानी की किल्लत और मक्खी-मच्छरों के आतंक से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी ने बिजली अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर जाम खुलवाया। जाम के कारण वाहनों चालकों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे लोगों ने बिजली समस्या से परेशान होकर दिल्ली- झुंझुनू नेशनल हाईवे-11 पर जाम लगा दिया। इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आधा घंटा जाम रहने के कारण दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली-झुंझुनू मार्ग पर जाम की सूचना पाकर ट्रैफिक एसएचओ सांवत राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खोलने की कोशिश की, लेकिन जाम लगा रहे लोग आला अधिकारियों और बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद ट्रैफिक एसएचओ ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। जाम की सूचना पाकर डीएसपी संजीव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाम लगा रहे लोगों की बात सुनी। इसके बाद उन्होंने जाम लगा रहे लोगों की मांग पर बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जाम खुलवा दिया।
निगम के एसडीओ भी पहुंचे मौके पर
जाम की सूचना पाकर बिजली निगम के एसडीओ सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों की समस्या सुनी। लोगों का कहना कहा था कि इस एरिया में विभाग के शंकर लाल जेई की ड्यूटी है। इस सड़क मार्ग पर कोई भी फाल्ट आ जाता तो उसे ठीक करने की बजाय मेन लाइन काट दी जाती है। कालोनी वासियों ने बताया कि जब वे जेई से इस बारे में बात करते हैं तो उनसे एक ही जवाब मिलता है कि आगे से फाल्ट है। उन्होंने कहा कि अनेक बार तो ऐसा हुआ है कि जब कालोनी वासी बिजली निगम के अधिकारियों को समस्या बता रहे होते हैं, जबकि दूसरी तरफ शिव कालोनी की सप्लाई लगातार चल रही होती है।
विज्ञापन
बाईपास की तरफ से जोड़ दी जाएगी लाइन
जाम लगा रहे कालोनी वासियों को एसडीओ ने आश्वासन दिया कि इस कालोनी की बिजली दस दिन के अंदर बाईपास की तरफ से जोड़ दिया जाएगा। इससे भविष्य में कोई परेशानी नही होगी। उन्होंने जाम लगा रहे कालोनीवासियों को आश्वासन दिया कि निगम जेई के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई करेगा। इसके बाद लोगों ने जाम हटा दिया।