फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cultural glimpse from Odisha to Uttarakhand seen on the stage of Central University

Mahendragarh-Narnaul News: केंद्रीय विश्वविद्यालय के मंच पर दिखी उड़ीसा से उत्तराखंड तक की सांस्कृतिक झलक

Sun, 26 Feb 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cultural glimpse from Odisha to Uttarakhand seen on the stage of Central University
सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी।
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मंच पर देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। विश्वविद्यालय की स्थापना के चौदह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने 12 राज्यों की कला-संस्कृति की ऐसी झलक प्रस्तुत की, मानो समूचा भारत हकेवि के मंच पर उतर आया हो।
विज्ञापन

आयोजन के उद्घाटन सत्र की शुरुआत संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण के साथ हुई। इसके बाद योग विभाग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से लबरेज ऐसी योग प्रस्तुति दी कि हर कोई हतप्रभ रह गया। इसके पश्चात उड़ीसा की जगन्नाथ यात्रा पर केंद्रित नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच आयोजन में नागेंद्र यादव के समूह ने बॉलीवुड और विद्यार्थियों के एक अन्य समूह ने टॉलीवुड का तड़का लगाया। असम के बिहु, तेलंगाना व बिहार के लोक नृत्य की प्रस्तुति विद्यार्थियों ने दी। इसी क्रम में महाराष्ट्र के लावणी व पंजाब के भांगड़ा डांस ने बले-बले की। आयोजन में केरल, आंध्र प्रदेश व उत्तराखंड के लोकनृत्य ने भी आयोजन में सम्मिलित लोगों को आकर्षित किया। आयोजन की संयोजक डॉ. आरती यादव ने बताया कि स्पंदन 2023 के पहले दिन उद्घाटन सत्र में राज्य केंद्रित लोक नृत्यों की प्रस्तुति के बाद डांस की श्रेणी में लोक, ट्राइबल व क्लासिकल डांस; संगीत की श्रेणी में लाइट वोकल इंडियन व वेस्टर्न, भारतीय व पाश्चात्य समूह गायन, फॉक आरकेस्ट्रा; फाइन आर्ट्स में पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, कोलाज, पोस्टर मेकिंग व फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed