फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crowds of devotees gathered in Shiva temples on the first Monday of Sawan

Mahendragarh-Narnaul News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Mon, 14 Jul 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in Shiva temples on the first Monday of Sawan
फोटो नंबर-11नारनौल के छोटा बड़ा तालाब ​शिव मंदिर में जला​भिषेक करते लोग। संवाद
नारनौल। सावन के पहले सोमवार को शहर के सभी शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। वैसे तो पूरा सावन महीना भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष होता है। इसमें भगवान शिव के प्रिय वार सोमवार को महत्व और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

शहर में प्राचीन मोडावाला मंदिर व छोटा बड़ा तालाब शिव मंदिर में भक्तों की सुबह से ही भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, फल, फूल, भांग व धतूरा आदि चढ़ाकर विधिविधान से पूजा अर्चना की। अनेक भक्तों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का व्रत भी रखा।
विज्ञापन

बहुत से भक्तों ने मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए रूद्राभिषेक भी किया। सावन के पहले सोमवार को मोडावाला मंदिर के औघड़नाथ शिवालय में भगवान शंकर का विशेष शृंगार किया गया। दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। मोडावाला मंदिर में रूद्राभिषेक करवा रहे आचार्य शशिकांत ने बताया कि सावन के महीने में रुद्राभिषेक जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed