फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crowd gathered at the fertilizer sales center for the second day regarding DAP fertilizer

Mahendragarh-Narnaul News: खाद बिक्री केंद्र पर दूसरे दिन भी डीएपी खाद को लेकर लगी भीड़

Sat, 16 Sep 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at the fertilizer sales center for the second day regarding DAP fertilizer
महेंद्रगढ़। अनाज मंडी के पास स्थित को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी के खाद बिक्री केंद्र पर किसान खाद लेने पहुंचे। शुक्रवार को 300 डीएपी खाद के बैग किसानों को वितरित किए गए। लगभग 950 बैग और भी आ गए हैं।
विज्ञापन

खाद लेने को लेकर लंबी लाइन लगी रही। एक किसान को एक आधार कार्ड पर अधिकतम पांच बैग दिए जा रहे थे। आज 100 किसानों को 300 बैग खाद के वितरित किए गए। किसान खाद ट्रक्टर, स्कूटी, बाइक, ऑटो सहित अन्य वाहनों में रखकर ले रहे थे। खाद लेने के लिए ग्रामीण महिलाएं भी पहुंची। हैफेड मैनेजर जगराम यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में रेवाड़ी जिले के खोरी रैक प्वाइंट से 950 बैग ओर गोदाम में आ गए है। अगर जरूरत पड़ी तो डीएपी खाद को ओर मंगवाया जाएगा। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान अक्तूबर माह में सरसों व गेंहू की बिजाई शुरू करेंगे। बिजाई के दौरान डीएपी खाद की जरूरत पड़ेगी इसके लिए किसानों में पिछली बार भीड़ व मारामारी को देखते हुए खाद लेने के लिए खाद केंद्र पर आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed