फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   crore sanctioned yet the hospital's new building remains stuck in red tape.

Mahendragarh-Narnaul News: 17 करोड़ मंजूर, फिर भी फाइलों में अटका अस्पताल का नया भवन

Sun, 30 Aug 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
crore sanctioned yet the hospital's new building remains stuck in red tape.
महेंद्रगढ़। शहर स्थित नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण एक बार फिर अटक गया है। भवन के लिए 17 करोड़ रुपये का बजट मंजूर होने के बावजूद प्रशासनिक अनुमति की फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसके चलते लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में अस्पताल का पुराना भवन मरीजों की बढ़ती संख्या के मुकाबले सुविधाओं में पीछे है। यहां अल्ट्रासाउंड, चर्मरोग जांच, नेत्र ऑपरेशन, आईसीयू, एमआरआई, सिटी स्कैन और ब्लड बैंक जैसी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इन सुविधाओं के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों और दूसरे जिलों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाहर अल्ट्रासाउंड के लिए करीब 500 से 700 रुपये, चर्मरोग की जांच और दवा पर करीब 1100 रुपये खर्च हो जाते हैं। वहीं नेत्र ऑपरेशन के लिए निजी अस्पतालों में 80 हजार से एक लाख रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। एमआरआई और सिटी स्कैन के लिए भी मरीजों को दूसरे शहरों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स-रे मशीन भी बार-बार होती है खराब
अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मशीन छोटे कमरे में संचालित हो रही है और उचित वातानुकूलन नहीं होने के कारण बार-बार खराब हो जाती है। मशीन ठीक होने में तीन से सात दिन तक लग जाते हैं। इस दौरान मरीजों को बाहर से जांच करवानी पड़ती है।
रोज 450 तक पहुंच रही ओपीडी
अस्पताल में रोजाना ओपीडी का आंकड़ा करीब 450 मरीजों तक पहुंच रहा है। पुरानी ओपीडी के मरीजों को जोड़ने पर तीन से पांच दिन में यह संख्या 800 से अधिक हो जाती है। ऐसे में नए भवन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत लगातार बढ़ रही है।

----------------
अतिरिक्त कार्य की नहीं मिल रही स्वीकृति
अस्पताल में फिलहाल इलेक्ट्रिक और एसी का कार्य हो चुका है। अस्पताल में कुछ अतिरिक्त कार्य करवाया जाना है और इसका एस्टीमेट बनाकर प्रशासनिक अनुमति के लिए भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। अगले माह तक अनुमति मिलने की संभावना है। -अशोक कुमार, सीएमओ, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed