फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crops will benefit from drizzle, wheat will grow faster

Mahendragarh-Narnaul News: बूंदाबांदी से फसलों को मिलेगा लाभ, गेहूं की तेजी से होगी बढ़वार

Wed, 05 Feb 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crops will benefit from drizzle, wheat will grow faster
फोटो संख्या:56- गांव अगिहार के खेत में लहराती सरसों की फसल--संवाद
महेंद्रगढ़। दो दिनों से क्षेत्र में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इससे गेहूं व सरसों की फसलों को लाभ मिलेगा। मंगलवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से ठंड भी बढ़ गई। आगामी दो-तीन दिनों में कोहरे एवं शीतलहर की संभावना बनी रहेगी। तापमान में भी गिरावट आएगी। कृषि विशेषज्ञ भी इस ठंड को फसलों के लिए लाभदायक मान रहे हैं। हवाओं की गति तेज रही तो कोहरे से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इस बार जिले में 2.50 लाख एकड़ में सरसों व 80 हजार एकड़ में गेहूं की फसल खड़ी है। इस समय सरसों की 50 प्रतिशत फसल में फलियां बननी और दाना गिरना शुरू हो गया है। वहीं गेहूं की फसल भी इस समय बालियां बनने की ओर अग्रसर है। दिन का तापमान बढ़ने से गेहूं की भी बढ़वार प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब हल्की बूंदाबांदी से बढ़ने वाली ठंड फसलों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व लगातार एक सप्ताह तक तेज धूप खिलने से गेहूं की बढ़वार प्रभावित हुई थी, लेकिन पिछले तीन दिनों से मौसम परिवर्तनशील होने तथा ठंड बढ़ने से अब पुन: बढ़वार ने तेजी पकड़ी है। वहीं मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों में कोहरे एवं शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय जिले में दोनों ही फसलें बेहतर स्थिति में हैं। एक सप्ताह तक तापमान में वृद्धि के कारण दोनों ही फसलों की बढ़वार कुछ हद तक प्रभावित जरूर हुई थी। लेकिन अब मौसम अनुकूल होने से फसलों को इसका लाभ मिलेगा। सरसों की फसल 50 प्रतिशत फूलों एवं 50 प्रतिशत फलियां बनने की स्टेज पर है। दोनों फसलें ही निरोगी हैं जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद है। - डॉ. अजय यादव, उपमंडल कृषि एवं किसान कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article