{"_id":"6ab6cebf4d440a387409f21a","slug":"cm-nayab-saini-will-welcome-the-seva-sankalp-yatra-in-ateli-tomorrow-narnol-news-c-196-1-nnl1010-145846-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कल अटेली में सीएम नायब सैनी करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कल अटेली में सीएम नायब सैनी करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत
विज्ञापन
फोटो 27 सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर मौका मुआयना करते डीसी व एसपी। स्रोत: विभाग
मंडी अटेली। सेवा संकल्प यात्रा के 27 सितंबर को अटेली पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी यात्रा का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दीं।
डीसी अनुपमा अंजली और एसपी दीपक ने अधिकारियों के साथ ओम मैरिज पैलेस, महिला कॉलेज, अटेली रेस्ट एरिया और उनिंदा गांव स्टैंड का निरीक्षण किया। चारों स्थानों का जायजा लेने के बाद ओम मैरिज पैलेस को स्वागत कार्यक्रम के लिए तय किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने बताया कि यात्रा वड़नगर से वाराणसी जा रही है। इसमें बाइकर्स के साथ अन्य लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उनके जनहित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, सांसद धर्मबीर सहित पार्टी के विधायक और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने स्वागत स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।