फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crisis... 5% Decline in Sex Ratio

Mahendragarh-Narnaul News: संकट...लिंगानुपात में पांच प्रतिशत आई गिरावट

Wed, 27 May 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 27 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Crisis... 5% Decline in Sex Ratio
नारनौल। जिले में बेटी बचाओ के तमाम दावों के बीच लिंगानुपात में पांच प्रतिशत गिरावट आई है। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के अनुसार 2026 में जनवरी से अप्रैल तक जिले का लिंगानुपात घटकर मात्र 862 रह गया है। एक हजार पर 862 लड़कियों ने जन्म लिया।
विज्ञापन

पिछले साल 2025 में 908 बेटियों ने जन्म लिया था। ऐसे में पिछले वर्ष की अपेक्षा लिंगानुपात में 5 प्रतिशत की गिरावट आना चिंता का विषय है। 2024 में लिंगानुपात सुधरकर 916 तक पहुंच गया था लेकिन इसके बाद लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

2020 में जिले का लिंगानुपात 902 था, जो 2021 में 904 और 2022 में 907 तक पहुंचा। 2023 में यह घटकर 887 हुआ लेकिन 2024 में सुधार के साथ 916 हो गया। इसके बाद 2025 में फिर 908 और अब 2026 में 862 पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंगानुपात में गिरावट के कारण जिला प्रदेश में 2 पायदान खिसक कर 20 वें स्थान पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लिंगानुपात सुधारने के लिए 16 महीनों में 7 स्थानों पर छापा डाला। 2025 में 4 और 2026 में अब तक 3 कार्रवाई की गई। पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत डाले गए छापे के बाद भी जिले का लिंगानुपात लगातार गिर रहा है।
-------
सेहलंग सीएचसी क्षेत्र में सबसे कम लिंगानुपात
जिले में सबसे खराब स्थिति सीएचसी सेहलंग क्षेत्र की है। अप्रैल 2026 तक यहां का लिंगानुपात महज 765 दर्ज किया गया है जो जिले के लिंगानतुपात 862 से करीब 11 प्रतिशत कम है। खराब स्थिति के चलते स्वास्थ्य विभाग ने सेहलंग सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर को निलंबित किया था। विभाग का मानना है कि सीएचसी स्तर पर निगरानी में लापरवाही के कारण लिंगानुपात में यह गिरावट आई है। सेहलंग सीएचसी को बेहतर लिंगानुपात के लिए दिसंबर 2025 में सम्मानित भी किया गया था।
दौचाना सीएचसी बेहतर स्थिति में : दौचाना सीएचसी का लिंगानुपात मौजूदा समय में सबसे बेहतर है। अप्रैल 2026 तक कनीना सीएचसी का लिंगानुपात 980 दर्ज किया गया है, जो जिले में सबसे बेहतर है। यह आंकड़ा जिले के औसत 862 से 12 प्रतिशत अधिक है।

-----------
- 2026 में लिंगानुपात : 862 (जनवरी-अप्रैल)
- गिरावट : 2025 के मुकाबले 5 प्रतिशत से कम
- सबसे खराब : सीएचसी सेहलंग 765
- सबसे बेहतर : सीएचसी दौचाना 980
- छापेमारी : 2025 में 4, 2026 में अब तक 3
- कार्रवाई : सेहलंग सीएचसी एमओ निलंबित
---------
मौजूदा वर्ष में स्वास्थ्य केंद्रों के तहत लिंगानुपात की स्थिति
स्वास्थ्य केंद्र लिंगानुपात
सीएचसी नांगल सिरोही 836
सीएचसी सतनाली 930
सीएचसी सेहलंग 765
सीएचसी नांगल चौधरी 793
सीएचसी अटेली 840
सीएचसी कनीना 938
सीएचसी दौचाना 980
----------
वर्जन :
विगत वर्षों में जिले का लिंगानुपात 900 से अधिक रहा है। मौजूदा वर्ष में अभी लिंगानुपात में कमी है लेकिन आगामी दिनों में इसे 900 से अधिक बनाया जाए। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वर्ष 2025 और मौजूदा वर्ष में 7 भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह को पकड़ा गया है।-डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed