फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Young man shot in village khairoli of Mahendragarh

Mahendragarh: चुनाव प्रचार कर रहे युवक को मारी गोली, जबड़े से होते हुए कंधे में घुसी

Sat, 29 Oct 2022 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Oct 2022 01:20 PM IST
सार

गांव खैरोली निवासी युवक विक्रम के बड़े भाई रामनिवास ने बताया कि विक्रम अपने दोस्तों के साथ गांव में चुनाव प्रचार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने विक्रम को गोली मार दी।

विज्ञापन
Young man shot in village khairoli of Mahendragarh
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

महेंद्रगढ़ के गांव खैरोली में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने युवक को एक निजी  अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाशों ने 27 वर्षीय विक्रम सिंह को गोली मार दी। गोली विक्रम के जबड़े से होते हुए कंधे में  जा धंसी। परिजन उपचार के लिए उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कड़ी मशक्कत के बाद गोली निकाल दी। 

विज्ञापन


गांव खैरोली निवासी युवक विक्रम के बड़े भाई रामनिवास ने बताया कि विक्रम अपने दोस्तों के साथ गांव में चुनाव प्रचार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने विक्रम को गोली मार दी। निजी अस्पताल के चिकित्सक प्रदीप डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि गोली जबड़े से होते हुए कंधे में जाकर धंस गई।
विज्ञापन


एक घंटे के ऑपरेशन के बाद गोली निकाल ली गई है। अब घायल युवक खतरे से बाहर है। निजी अस्पताल के चिकित्सक द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं घायल युवक के अभी बयान दर्ज नहीं होने के कारण हमलावरों का भी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed