{"_id":"6471c2e9156268afd40401a6","slug":"young-man-died-after-coming-in-contact-with-broken-electric-wire-in-narnaul-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: अंधड़ से टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने एसएचओ की गाड़ी के शीशे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: अंधड़ से टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने एसएचओ की गाड़ी के शीशे तोड़े
Sat, 27 May 2023 02:14 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 27 May 2023 02:14 PM IST
सार
नारनौल के गांव खेराणा निवासी हेमंत कुमार उर्फ सचिन (24) अटेली के एक निजी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत था। वह बाइक द्वारा अपने गांव से अटेली स्कूल में ड्यूटी के लिए आ रहा था। इस दौरान जब वह अपने गांव से थोड़ा सा आगे खारीवाडा के समीप पहुंचा तो रास्ते में टूटे हुए बिजली के तारों की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी अटेली के गांव खेराणा निवासी एक निजी स्कूल के अध्यापक की टूटे हुए बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के काफी समय बीत जाने तक कोई भी बिजली कर्मचारी नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने विरोध जताया। घटना की सूचना पाकर अटेली पुलिस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी के मौके पर लेट आने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे एसएचओ की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
गांव खेराणा निवासी हेमंत कुमार उर्फ सचिन (24) अटेली के एक निजी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत था। वह बाइक द्वारा अपने गांव से अटेली स्कूल में ड्यूटी के लिए आ रहा था। इस दौरान जब वह अपने गांव से थोड़ा सा आगे खारीवाडा के समीप पहुंचा तो रास्ते में टूटे हुए बिजली के तारों की चपेट में आ गया। इस कारण उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना पर ग्रामीणों ने रोष जताया
आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस व बिजली निगम को दी, लेकिन बिजली निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने वहां पर एकत्रित होकर इस घटना पर रोष जताया। ग्रामीणों ने कहा कि यह हादसा बिजली निगम की लापरवाही के कारण हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
गाड़ी के शीशे तोड़े
समय पर अधिकारी के नहीं आने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे एसएचओ की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।