{"_id":"6ae4f08082a574245505edfa","slug":"stubble-burnt-in-field-despite-ban-fir-registered-against-farmer-jind-news-c-199-1-sroh1006-162963-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रतिबंध के बावजूद खेत में जलाई पराली, किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रतिबंध के बावजूद खेत में जलाई पराली, किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
जींद। जिले में पराली जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद खेतों में धान के अवशेष जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। उचाना थाना पुलिस ने खेड़ी मसानिया गांव में पराली जलाने के आरोप में किसान सुरेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
कृषि विभाग के सुपरवाइजर ऋषिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे पराली जलाए जाने की सूचना के साथ जीपीएस लोकेशन प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के बाद ग्राम स्तरीय संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और खेत का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खेड़ी मसानिया गांव में किसान सुरेंद्र के खेत में धान के अवशेष जले हुए पाए गए।
टीम के अनुसार, खेत में करीब 15 कनाल 7 मरला क्षेत्र में पराली जलाई गई थी। संबंधित जमीन का खसरा नंबर 48/119, 22 बताया गया है। इस संबंध में कृषि विभाग के सुपरवाइजर ऋषिपाल ने 29 अक्तूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मोनिका ने बताया कि शिकायत के आधार पर किसान सुरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।