{"_id":"6ae4f190cd29d052030c3ab9","slug":"bjp-leader-among-10-others-booked-for-loud-dj-music-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-159734-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर भाजपा नेता समेत 10 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर भाजपा नेता समेत 10 नामजद
विज्ञापन
अंबारी। तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने दुर्गा पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के लालगंज जिलाध्यक्ष आशु जायसवाल समेत 10 नामजद और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि डीजे की आवाज नियंत्रित करने की हिदायत देने के बावजूद संचालक तेज आवाज में डीजे बजाते रहे। इसको लेकर कुरैशी चौक पर रात करीब 10.20 बजे पुलिस टीम से विवाद भी हुआ था।
थाना प्रभारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि 28 अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पांच आयोजकों की ओर से डीजे संचालकों और अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रतियोगिता के रूप में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। उपनिरीक्षक यश सिंह पटेल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आयोजकों और डीजे संचालकों को आवाज नियंत्रित रखने एवं शासन और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी।
आरोप है कि बार-बार समझाने के बावजूद संबंधित लोगों ने निर्देशों का पालन नहीं किया और पुलिस टीम से वाद-विवाद करने लगे। स्थिति बिगड़ने की आशंका पर पुलिस बल की मौजूदगी में प्रतिमा विसर्जन कराया । पुलिस ने आयोजक आशु जायसवाल, अमरजीत निषाद, सनोज सोनकर, अजय बिंद और आनंद अग्रहरि के साथ डीजे संचालक मूलचंद्र यादव, अजय, विजय, सागर और धर्मेंद्र को नामजद किया है। इनके अलावा 11 अज्ञात लोगों पर भी ध्वनि प्रदूषण नियमावली और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।