फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   women staged sit in in front of contract In Pali village of Mahendergarh

Mahendergarh: गांव पाली में महिलाओं ने ठेका के सामने दिया धरना, कहा- नहीं हटाए जाने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Sat, 24 Jun 2023 03:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 Jun 2023 03:02 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ के उपायुक्त ने महिलाओं को दो दिन में ठेका हटवाने का आश्वासन दिया था लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी ठेका हटवाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एससी समाज की महिलाएं शनिवार को ठेका के सामने ही धरने पर बैठ गईं।

विज्ञापन
women staged sit in in front of contract In Pali village of Mahendergarh
धरने पर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ के गांव पाली में एससी बस्ती में स्थित शराब ठेका को हटवाने की मांग को लेकर महिलाएं शनिवार को ठेका के सामने ही अनिश्चितकॉलीन धरने पर बैठे गई हैं। इस मौके पर महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं अपनी मांग को लेकर अड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी बस्ती के बीच से ठेका नहीं हटेगा तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
गांव पाली एससी बस्ती में शराब का ठेका खुला हुआ है जिसको लेकर बस्ती की महिलाओं में रोष व्याप्त है। उक्त ठेका हटवाने को लेकर महिलाएं मंगलवार को उपायुक्त मोनिका गुप्ता का लघु सचिवालय में घेराव किया था। उस समय उपायुक्त ने महिलाओं को दो दिन में ठेका हटवाने का आश्वासन दिया था लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी ठेका हटवाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एससी समाज की महिलाएं शनिवार को ठेका के सामने ही धरने पर बैठ गईं। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


शराबी आने जाने वालों को गाली गलोच करते हैं
गांव पाली के सरपंच देशराज ने बताया कि पिछले पांच साल से एससी बस्ती के बीच में शराब का ठेका खुला हुआ है। प्रशासन से कई बार ठेका हटाने की गुहार लगा चुके हैं। वो स्वयं एक्साइज इंसपेक्टर से लेकर कमीश्नर तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पिछले मंगलवार को उपायुक्त से मिलने के बाद दो दिन में ठेका हटवाने का आश्वासन दिया था जो अभी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बस्ती के लोग मेहनत मजदूरी कर पैसा कमाते और शाम को आकर यहां शराब पी लेते हैं। इसके बाद आने जाने वालों को गाली गलोच करते हैं। कई बार तो रास्तों में नंगे पड़े रहते हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं का धरना ठेका नहीं हटाने तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed