फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman held hostage on pretext of taking house on rent in Narnaul, husband went to Jaipur

Narnaul: किराये पर घर लेने के बहाने बंधक बनाकर महिला से की लूटपाट, पति गया था जयपुर

Tue, 20 Jun 2023 10:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 20 Jun 2023 10:35 AM IST
सार

नारनौल में महिला को बंधक बनाकर लूटपाट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी काम से राजस्थान गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Woman held hostage on pretext of taking house on rent in Narnaul, husband went to Jaipur
नारनौल सदर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के ईश्वर नगर में किराये पर घर लेने के बहाने युवक-युवती अंदर घुस गए और घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल, स्कूटी लूटकर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज़ कर लिया हैं। गांव ढोसी तहसील खेतडी जिला झुन्झुनु राजस्थान के मिशन सिंह ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत हैं।

विज्ञापन


आरोपी ने इस तरह बनाया बहाना
पिछले 23 वर्ष से वह अपने परिवार के साथ निजामपुर रोड वार्ड नंबर 27 ईश्वर कालोनी में रहता हैं। मेरा एक फ्लेट मानसरोवर जयपुर में भी है। 11 जून को मेरे पास एक अनजान व्यक्ति का काल आया तथा उसने अपना नाम आशीष सैनी पुत्र सुरेश सैनी वार्ड न 18 मंडावा झुन्झुनु राजस्थान बताया। वह वर्तमान में मानसरोवर (जयपुर) में रह रहा था।  उसने कहा कि मैं आपका फ्लेट अच्छी कीमत पर बिकवा दूंगा। और मुझे 14 जून को जयपुर बुलाया। मैं जयपुर गया। जयपुर पहुंचने के बाद उसने कहा कि उसकी माता का एक्सीडेंट हो गया है। वो नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन


उसी दिन 14 जून को एक लड़का व लडकी मेरे घर पर नारनौल कमरा किराये पर लेने के लिये आये थे। जिन्होने बताया कि वो नांगल चौधरी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे चाणक्य एकेडमी में पढाते है। उन्होंने बताया कि आपके कमरे के बारे में मैंने दुधिया से पूछा था। लेकिन दुधिया से अगले दिन पूछने पर मना कर दिया था। 18 जून को शाम को उसी नम्बर से फिर कॉल आया और उसने फ्लैट बिकवाने के लिये मुझे जयपुर बुला लिया। वह 19 जून को जयपुर के लिये घर से निकल गया था। मेरी पत्नी मणि देवी घर पर अकेली थी। सुबह 10.30 के आसपास मेरे घर जो लडका व लडकी कमरा किराये पर लेने के लिये आये थे, वही फिर आये।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पानी पीने के लिये मांगा और घर के अन्दर घुस गये। वे अपने साथ बैग ले रहे थे। उसमें रस्सी व टैप थी। उन्होंने मेरी पत्नी मणि देवी को बांध लिया और एक बाद एक लडका और आया,  जिसने चाकू मेरी पत्नी के गले पर रखा हुआ था। उसने मेरी पत्नी के सोने के कानो के कुण्डल चांदी के पाजेब निकाल लिए और घर मे बक्से व अलमारी से कानो के टोपस दो जोडी, सोने की गले की दो गलसरी, सोने का मंगल सुत्र व चांदी के पाजेब तीन जोडी ( पुरा सोना 12 तोला (120 ग्राम) व चांदी के आइटम लगभग 450 ग्राम के अलावा सोने की चैन (1.5 तोला) तीन सोने की अंगुठी ( 3 तोला),  दो 10 के नोटो की गड्डी, एक रू रूपये नोट की गड्डी व कुछ 100 व 200 व 500 के नोट चोरी कर लिए। इसके अलावा स्कूटी ओ मोबाइल भी ले गए। पुलिस ने केस दर्ज़ कर जांच अहुरु कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed