{"_id":"2af1a4c59a436d6b4651ee4244b35ca1","slug":"two-arrest-in-booty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sun, 31 Jan 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह पूर्व लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है जिससे चोरी और लूटपाट की अन्य घटनाओं का खुलासा हो सके ।
विज्ञापन
पुलिस ने राजस्थान के जिला अलवर के गांव हिसला निवासी मनीष और इसी जिले के गांव गढ़ बसई निवासी जयराम उर्फ राजू सैनी को न्यायालय से हिरासत में लिया है। 26 सितंबर को गांव कांटी निवासी अमित कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर नारनौल जा रहा था कि बीच रास्ते में अटेली बहरोड़ सड़क मार्ग पर गांव बिहाली बीड़ के समीप जीप में सवार तीन युवकों ने अमित को रोककर उसके पास से एक लाख अठावन हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। अमित गांव कांटी स्थित अपनी तेल मिल से यह राशि लेकर नारनौल घर जा रहा था कि बीच रास्ते में लूट का शिकार हो गया था। पुलिस ने उस समय पीड़ित की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन