फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thieves enter locked house in Narnaul of Haryana

Narnaul: काम से लौटा परिवार तो घर में घुसे मिले चोर, एक काे दबौचा, दूसरा सिर पर गमले से हमला कर फरार

Wed, 21 Dec 2022 02:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Dec 2022 02:24 PM IST
सार

चोर नकदी एवं आभूषण चुरा ले गया और भागते हुए मालिक के सिर पर गमले से चोट भी मार गया। जबकि एक को मौके पर पकड़ लिया गया। चोर से हजारों रुपये की नकदी एवं सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Thieves enter locked house in Narnaul of Haryana
नारनौल में चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल शहर की कैलाश नगर कॉलोनी में मंगलवार की देर शाम बंद मकान में दो चोर घूस गए। मकान मालिक ने आते ही उनको पकड़ने का प्रयास किया तो चोर मालिक के सिर पर गमला मार कर फरार हो गया। चोर घर से सोने के आभूषण व लगभग 80 से 90 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। वहीं उनमें से एक चोर को मौके पर दबोच लिया व उससे हजारों की नकदी एवं सोने के आभूषण बरामद किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा एक चोर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कैलाश नगर निवासी कुलदीप शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को अपने बच्चों सहित घर बंद करके निजी काम से करनाल गया था। मंगलवार की शाम लगभग 7.30 बजे वापस घर आ गए थे। घर पहुंचने पर गेट का ताला टूटा हुआ मिला और जब उसने बच्चों को जोर से आवाज लगाई तो पड़ोस के लोग भी घर आ गए।
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो मकान के अंदर दो व्यक्ति घुसे हुए थे। उनको देखकर व्यक्ति दीवार फांदकर भागने लगे तो एक नीचे गिर गया जिससे उसको चोंट भी आई। इस दौरान उस व्यक्ति को पकड़ लिया। वहीं दूसरे व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने गमला उठाकर उसके (कुलदीप शर्मा) सिर पर मारा जिससे उसको चोंट आई तथा मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने सामान चेक किया तो मकान से नकदी 80 से 90 हजार के बीच, दो सोने की चेन, एक जोड़ी पाजेब, 8 चांदी के सिक्के, मंदिर में रखे चांदी के सिक्के व 2 सोने की अंगूठी चोर चुराकर ले गए। वहीं पकड़े गए व्यक्ति लोकेश को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा दूसरे की तलाश जारी है।


पकड़े गए आरोपी से बरामद किए आभूषण एवं नकदी
पीड़ित कुलदीप शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया लोकेश गांव पटिकरा निवासी है। उसकी जेब से उन्होंने 60 से 70 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, सोने की चुड़ियां बरामद की है। वहीं दूसरा बहुत सा सामान लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि चोरों ने लॉकर तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन जब वह नहीं टूटा तो उन्होंने लॉकर उठाकर ले जाने के लिए घर की दीवार तोड़नी शुरू कर दी थी। उनके पास इनकी सीसीटीवी फुटेज भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed