फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thieves broke into closed houses in Nangal Harnath and Sundarah in Mahendragarh, stealing jewelery and cash

Mahendragarh: नांगल हरनाथ और सुंदरह में चोरों ने बंद मकानों में लगाई सेंध, आभूषण व नकदी चोरी, लोगों में दहशत

Fri, 23 Jun 2023 10:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 23 Jun 2023 10:51 AM IST
सार

महेंद्रगढ़ पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान के साथ ही उसके ताऊ सुरेंद्रपाल का मकान है। उसने बताया कि ताऊ का पूरा परिवार 10 से 12 दिन से बेंगलोर गए हुए हैं। जब वह सुबह उठकर मकान चेक करने गया तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर कमरों के ताले भी टूटे हुए मिले और सारा सामान बिखरा हुआ मिला।

विज्ञापन
Thieves broke into closed houses in Nangal Harnath and Sundarah in Mahendragarh, stealing jewelery and cash
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ और सुंदरह में बंद मकानों में सेंध लगाकर चोर लगभग एक लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण और कुछ नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव नांगल हरनाथ निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान के साथ ही उसके ताऊ सुरेंद्रपाल का मकान है। उसने बताया कि ताऊ का पूरा परिवार 10 से 12 दिन से बेंगलोर गए हुए हैं। वीरवार को जब वह सुबह उठकर मकान चेक करने गया तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर कमरों के ताले भी टूटे हुए मिले और सारा सामान बिखरा हुआ मिला। उसने ताऊ को फोन कर सामान के बारे में पूछा तो बताए गए सामान के अनुसार एक सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने का हार, अंगूठी गायब मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed