{"_id":"64952bcc084f593f9f079fca","slug":"thieves-broke-into-closed-houses-in-nangal-harnath-and-sundarah-in-mahendragarh-stealing-jewelery-and-cash-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: नांगल हरनाथ और सुंदरह में चोरों ने बंद मकानों में लगाई सेंध, आभूषण व नकदी चोरी, लोगों में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mahendragarh: नांगल हरनाथ और सुंदरह में चोरों ने बंद मकानों में लगाई सेंध, आभूषण व नकदी चोरी, लोगों में दहशत
Fri, 23 Jun 2023 10:51 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:51 AM IST
सार
महेंद्रगढ़ पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान के साथ ही उसके ताऊ सुरेंद्रपाल का मकान है। उसने बताया कि ताऊ का पूरा परिवार 10 से 12 दिन से बेंगलोर गए हुए हैं। जब वह सुबह उठकर मकान चेक करने गया तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर कमरों के ताले भी टूटे हुए मिले और सारा सामान बिखरा हुआ मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ और सुंदरह में बंद मकानों में सेंध लगाकर चोर लगभग एक लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण और कुछ नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव नांगल हरनाथ निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान के साथ ही उसके ताऊ सुरेंद्रपाल का मकान है। उसने बताया कि ताऊ का पूरा परिवार 10 से 12 दिन से बेंगलोर गए हुए हैं। वीरवार को जब वह सुबह उठकर मकान चेक करने गया तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर कमरों के ताले भी टूटे हुए मिले और सारा सामान बिखरा हुआ मिला। उसने ताऊ को फोन कर सामान के बारे में पूछा तो बताए गए सामान के अनुसार एक सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने का हार, अंगूठी गायब मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन