{"_id":"57658d4b4f1c1bb26511f56e","slug":"theift-trala-wheat-police-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के गेहूं से भरे ट्राले को किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के गेहूं से भरे ट्राले को किया बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चोर को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल पुलिस ने 13 जून की रात को महेंद्रगढ़ रोड से चोरी किए गए गेहूं के कट्टों से भरे ट्राले को फतेहाबाद के भूना से बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने राहुल पुत्र कर्मबीर निवासी मोखरा को गिरफ्तार किया है। उसे शनिवार को नारनौल कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया।
चौकी इंचार्ज युद्धवीर ने बताया कि 13 जून की रात को थाना नारनौल में सतीश कुमार पुत्र रोहताश वासी सुंदरह ने शिकायत दी थी कि महेंद्रगढ़ रोड नारनौल स्थित पेट्रोल पंप के पास से उसका ट्रक चोरी हो गया। इसमें एफसीआई के 410 कट्टे गेहूं के भरे थे। उसे राजस्थान लेकर जाने थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने पूरे जिले में नाकेबंदी करवा दी थी। इसके साथ-साथ आसपास के जिलों को भी चोरी की सूचना देकर पुलिस को अलर्ट किया गया था। वहीं सीआइए और महाबीर चौकी पुलिस को ट्रक की तलाश में लगाया गया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की ट्रक हिसार की तरफ गया है। इस पर महावीर चौकी इंचार्ज ने अपनी टीम के साथ ट्रक के पीछे लग गए। पुलिस को 14 जून को सूचना मिली की चोरी किए गए ट्रक ने फतेहाबाद जिले के भूना कस्बे में एक्सीडेंट कर दिया है। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। इसी दौरान नारनौल पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो पता चला की आरोपी को नशे की लत है। 13 जून को आरोपी पहले ट्रक के केबिन में घुसा, लेकिन केबिन में कुछ भी नहीं मिला तो वह ट्रक लेकर भगा ले गया। इसी दौरान आरोपी ने रास्ते में ट्रक की नंबर प्लेट बदल दी। आरोपी भूना पहुंचा तो सड़क पर पुलिस का नाका देखकर घबरा गया और नाका बंदी से बचने के लिए कस्बे से होकर जाने लगा तो आरोपी रास्ता भूल गया और ट्रक ने एक साइकिल सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ मथुरा और अजमेर में मोटर साइकिल चोरी के पहले से कई मुकद्दमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया। पुलिस की टीम में महावीर चौकी इंचार्ज एएसआई युद्धबीर सिंह, एचसी रमेश, एचसी मनोज व सुखबीर थे।