फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   theft from four houses

चोरों ने चटकाए चार मकानों के ताले

Sat, 19 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 19 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
तीन माह बाद घर लौटे एक परिवार के लोगों को उस समय भारी झटका लगा जब उनके चार मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी हो गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की सूचना पाकर थाना प्रभारी गुलाब सिंह व डीएसपी शाकीर हुसैन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


गांव खेड़ी निवासी मंगेज देवी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि गत वर्ष 13 दिसंबर को पूर्ण सिंह नामक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। झगड़े में पूर्ण की मौत होने के बाद उसका परिवार मकान को बंद करके बाहर कहीं चला गया था। उक्त परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने के कारण पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। घर के सदस्यों की गिरफ्तारी के उपरांत मंगेज देवी पुलिस की मौजूदगी में अपने घर पर पहुंची तो चार मकानों के ताले टूटे हुए थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि चोर उनके मकान से लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण व 92 हजार की नगदी और जरूरी दस्तावेजों को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत कर्ता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू करदी।
विज्ञापन

ाहर जताते विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed