{"_id":"6a64670a42077ee8bd16fc866dc22968","slug":"student-poision-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग के छात्र ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियरिंग के छात्र ने खाया जहर, मौत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
नई मंडी निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
नई मंडी निवासी 23 वर्षीय अमित कुमार नोएडा स्थित एक कालेज में इंजीनियरिंग का छात्र था। वह इन दिनों अपने घर पर आया हुआ था। रविवार रात को उसने अज्ञात कारणों के चलते कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
परिजनों को जब इसका पता चला तो वे तुरंत उसे नागरिक अस्पताल लाए। जहां से उसे गंभीर अवस्था के चलते रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बहरोड़ के एक अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन