फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   student not found, villeger's block higway

नहीं मिला छात्र, गुस्साए ग्रामीणों ने रोका हाईवे

Thu, 19 Nov 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Thu, 19 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले खुडाना से अपहृत छात्र शुभम का सुराग न लगने से गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-17 छह घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के काफी प्रयासों के बावजूद भी जाम नहीं खुला तो एसपी मनीषा चौधरी ने सदर थाने पहुंच पीड़ित परिवार को बुलवाया। एसपी के कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

तीन दिन पहले खुडाना गांव से शुभम नाम का छात्र गायब हो गया था। शुभम के पिता योगेश ने पालड़ी निवासी टिंपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


 मामले की तफ्तीश को लेकर जब बुधवार को एसएचओ मलखान सिंह गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका घेराव किया। धीरे-धीरे बात बिगड़ी और गुस्साए ग्रामीण आकोदा आ पहुंचे। आकोदा मेन चौक पर ग्रामीणों ने दरी बिछाते हुए 10 बजे जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर डीएसपी ओमप्रकाश और तहसीलदार दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। काफी देर मान-मनौव्वल का प्रयास चलता रहा। ग्रामीण बच्चे की बरामदगी की जिद पर अड़े रहे। जब बाद बिगड़ने लगी तो डीएसपी कनीना शाकिर हुसैन के नेतृत्व में पुलिस बल मंगवाया गया। देर शाम तक ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया। ग्रामीण उच्चाधिकारियों के मौके पर बुुलाने की डिमांड करते रहे।

छह घंटे बाद पहुंची एसपी
छह घंटे में पुलिस जाम खुलवाने में नाकामयाब रही तो एसपी मनीषा चौधरी सदर थाना महेंद्रगढ़ पहुंची। एसपी ने डीएसपी के मार्फत लापता छात्र के पिता योगेश से फोन पर बात की और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सदर थाने में बुलाया। एसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला और थाने पहुंचे। एसपी ने मीटिंग में ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द बच्चे की बरामदगी कर ली जाएगी।

गहमागहमी, मौअजिज लोगों ने समझाया
जाम के दौरान जब ग्रामीणों को प्रशासनिक अधिकारी मना रहे थे तो कुछ युवाओं ने उनसे बदसलूकी कर दी। एक युवक ने तो डीएसपी ओमप्रकाश और तहसीलदार को कह दिया कि पहले सामने वाले के बारे में भी जान लिया करो कि आप किस से बात कर रहे हैं। इस बात पर मामला एकबारगी तो बिगड़ गया था लेकिन मौअजिज लोगों को बुलाकर युवक को समझाया और मामला शांत हुआ।

जाम में फंसे पूर्व विधायक
रोडवेज बस में सफर कर रहे बाढड़ा के पूर्व विधायक रणबीर मंदौला भी जाम में फंस गए। मंदौला पुष्कर मेले में जा रहे थे, जोकि रोडवेज बस जाम में फंसने के कारण वहीं जाम लगा रहे लोगों के साथ बैठ गए। वहीं जाम के कारण आकोदा के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी वजह से सैकड़ों लोग जाम में फंस गए।

रूट करने पड़े डायवर्ट
प्रशासनिक अधिकारियों ने जाम के दौरान रूट डायवर्ट करवा दिए। प्रशासन ने दादरी की ओर जाने वाले वाहनों को रिवासा पुल के पास से माजरा सेहलंग के रास्ते से निकाला तो वहीं महेंद्रगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को पालड़ी से डायवर्ट करते हुए सेहलंग वाया माजरा के रास्ते से महेंद्रगढ़ पहुंचवाया। वहीं दोनों जगहों पर करीब दर्जन भर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।


कोट्स
एसपी मनीषा चौधरी ने बताया कि मामले की जांच सीआईए को सौंप दी गई है। मामले में सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जाम लगाना किसी समस्या का समाधान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed