{"_id":"583b23e74f1c1b5c290886e9","slug":"stone-woodent-broken-van-case-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों ने गाड़ी को पत्थरों व लकड़ियों से किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोशों ने गाड़ी को पत्थरों व लकड़ियों से किया क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नियाजलीपुर (नया गांव) के बस स्टैंड पर गांव नियाजलीपुर व बाहर से आए करीब पंद्रह-बीस नकाबपोश व्यक्तियों ने रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव के एक युवक पर हवाई फायर किए। साथ ही नकाबपोशों ने युवक की गाड़ी को पत्थरों व लकड़ियों से क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज व नांगल चौधरी थाना इंचार्ज ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव नियाजलीपुर भैरू सिंह पुत्र रामरतन गुर्जर अपनी गाड़ी में तेल डलवाने के लिए गांव के नजदीकी पेट्रोल पंप पर जा रहा था। जैसे ही भैरू सिंह अपने गांव के बस स्टैंड पर पहुंचा तो उसी के गांव के रंग लाल, हंसराज व विरेंद्र गोठड़ी के साथ करीब पंद्रह से बीस नकाबपोशों ने भैरू सिंह पर हवाई फायर कर दिए। परंतु भैरू सिंह अपना बचाव करते हुए अपनी गाड़ी को छोड़कर गांव में घुस गया। वहीं हमलावरों ने भैरू सिंह की गाड़ी को पत्थरों व लकड़ियों से क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी सूचना भैरूसिंह ने अपने नजदीकी पुलिस चौकी निजामपुर में दी। सूचना मिलने पर दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह व नांगल चौधरी थाना इंचार्ज शफुउद्दीन ने मौके का मुआयना करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।