{"_id":"6412bc9b4cc92e8cfa049b36","slug":"shopkeeper-beaten-in-fatehpur-village-of-mandi-ateli-in-narnaul-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: पुरानी रंजिश में दुकानदार पर हमला, रॉड से पीटा, नकदी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: पुरानी रंजिश में दुकानदार पर हमला, रॉड से पीटा, नकदी और मोबाइल लूटा
Thu, 16 Mar 2023 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अटेली मंडी/ नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अटेली मंडी/ नारनौल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:22 PM IST
सार
फतेहपुर निवासी रविंदर ने पुलिस में शिकायत दी कि 14 मार्च को वह अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। करीब साढ़े नौ बजे वह गांव के शिव मन्दिर के पास पहुंचा तो पीछे से स्विफ्ट कार आई और उसकी गाड़ी के आगे लगा दी।
विज्ञापन
थाना अटेली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
अटेली मंडी के फतेहपुर गांव में अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे दुकनदार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने नकदी और मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने एक को नामजद कर अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फतेहपुर निवासी रविंदर ने पुलिस में शिकायत दी कि 14 मार्च को वह अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। करीब साढ़े नौ बजे वह गांव के शिव मन्दिर के पास पहुंचा तो पीछे से स्विफ्ट कार आई और उसकी गाड़ी के आगे लगा दी। कार में 5-6 लोग बैठे थे। उसमें से एक सतेन्द्र कालिया निवासी बडकोदा का रहने वाला है। वह फिलहाल अपने बहन के घर गांव अटेली बैगपुर रहता है। उनमें से एक के हाथ मे पिस्टल थी, जो उन्होंने उसके सिर पर लगा दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसे गाड़ी से उतार कर रॉड-सरियों से पीटा और उसके हाथ पैर तोड़ दिए। जब उसने कारण पूछा तो आरोपियों ने कहा कि जितेन्द्र के कहने पर तुझे आज जिन्दा नहीं छोडे़ंगे। आरोपियों ने उससे 38 हजार 900 रुपये छीन लिए। उसकी गाड़ी मे दो फोटोग्राफी कैमरे और पर्स रखा हुआ था, उसे भी आरोपी ले गए। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए और जाते जाते धमकी दे कर गए कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार देंगे। पुलिस ने एक को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन