फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sadhu arrested for raping Sadhvi in Mahendragarh of Haryana

साध्वी से दुष्कर्म का मामला: वेश बदलकर पुसिल को चकमा दे रहा था आरोपी साधु, राजस्थान से धरा

Thu, 17 Feb 2022 08:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 08:38 PM IST
सार

साध्वी से दुष्कर्म करने के आरोपी साधु को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए वेश बदलकर बार-बार स्थान बदल रहा था। आरोप है कि चार दिन तक साध्वी के साथ दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
Sadhu arrested for raping Sadhvi in Mahendragarh of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साधु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में साध्वी से दुष्कर्म करने वाले साधु को गुरुवार को महेंद्रगढ़ की पुलिस ने राजस्थान के गांव मनेसर से गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  महेंद्रगढ़ की पुलिस दलीप गिरी को एक सप्ताह से तलाश रही थी। लेकिन वह स्थान व वेश बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। आखिरकार पुलिस ने सूत्रों की मदद से उसे राजस्थान के गांव मनेसर से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 

यह था पूरा मामला
साध्वी ने 10 फरवीर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दलीप गिरी ने 31 जनवरी को उसे फोन कर खरड़ व नारनौल में होने वाले भंडारे के लिए बुलाया था। साधु ने उसके लिए जूस मंगवाया, लेकिन उसने पीने से मना कर दिया। इसके बाद पूजा-अर्चना के बाद साधु का एक सेवक उसके लिए चाय लेकर आया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। चाय पीने के बाद नशा सा होने पर वह सोने के लिए अपने कमरे में चली गई। इस बीच मौका देखकर साधु उसके कमरे में घुस गया। अपने एक सेवक और एक महाराज को पहरे पर बैठा दिया। साध्वी ने आरोप लगाया कि साधु ने चार दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं इस दौरान साधु के सेवक और एक अन्य महाराज ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


बस में बैठाकर दिल्ली भेजा
साध्वी ने आरोप लगाया कि 8 फरवरी को उसे एक गाड़ी में बैठाकर अन्यत्र लेकर गए और वहां से उसे बस में  बैठाकर दिल्ली भेज दिया। लेकिन वह हरिद्वार स्थित एक अखाड़े में चली गई। काफी आत्ममंथन के बाद उसने अखाड़े की माई को अपनी आपबीती बताई और हिम्मत जुटाकर उक्त साधु व चार अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। साध्वी ने बताया कि साधु ने उस पर राजीनामे के लिए दबाव भी डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को राजस्थान के निमकाथाना क्षेत्र के गांव मनेसर से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। संभावित स्थानों पर टीमें दबिश दे रही हैं। शीघ्र ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -शहर थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed