फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   road, accident, one, death, one, injurd, pgi, refar

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर

Wed, 10 May 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
गांव आदलपुर बस स्टैंड पर मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उप नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां पर गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विनोद पुत्र कृष्ण (17) निवासी बारड़ा की ढाणी (झुझुनू), रघुवीर सिंह पुत्र रावत सिंह (67) निवासी बारड़ा की ढाणी (झुंझुनू), खेतान पुत्र ओमपाल गांव बसई और सुंदरलाल पुत्र छाजुराम (26) निवासी गांव बलाली जिला भिवानी, दो अलग-अलग बाइकों पर चरखी दादरी से महेंद्रगढ़ की ओर आ रहे थे। जबकि विनोद, रघुवीर एवं खेतान एक बाइक पर थे। उक्त तीनों बसई रिश्तेदारी में किसी काम से गए थे जबकि सुंदर अलग बाइक पर था। आदलपुर के पास दोनों बाइकों में आपस में भिड़ंत हो गई जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने खेतान को मृत घोषित कर दिया जबकि विनोद एवं सुंदर लाल की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया जबकि रघुवीर सिंह को उपचाराधीन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed