{"_id":"588e2ddf4f1c1b7c3de805a6","slug":"road-accident-bike-one-death-one-injurd-refar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुड्डा सेक्टर में रविवार को सड़क हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब किशोर बाइक पर सवार होकर अपने गांव से महेंद्रगढ़ आ रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक के सामने अज्ञात पशु आ गया जिससे वो गिरकर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने उप स्वास्थ्य केंद्र महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव निंबेहड़ा निवासी रोहित पुत्र ओमप्रकाश (17) तथा इसी गांव का निवासी मोहित पुत्र विजेंद्र (17) किसी काम से महेंद्रगढ़ आ रहे थे। महेंद्रगढ़ के हुड्डा सेक्टर के पास पशु आ जाने के कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे वो दोनों गिरकर घायल हो गए। घायलों को उपस्वास्थ्य केंद्र महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि मोहित की गंभीर हालत को देखकर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहित कक्षा 12वीं का छात्र था। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।