{"_id":"0d67f1e9728ec22878dd9af4711e1860","slug":"rape-from-women-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को बंधक बना महिला से रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को बंधक बना महिला से रेप
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Wed, 30 Dec 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने पति को बंधक बनाकर प्रवासी महिला के साथ दुष्कर्म किया और नकदी लूट ली। शिकायत के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह 8:00 बजे एसपी ने टीम के साथ वारदात स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि वह रोजगार की तलाश में मध्यप्रदेश के एक गांव से यहां आए हैं। पति मकान चिनाई और वह खुद मजदूरी करती है। क्रशर जोन के पास ही किराये के मकान में रहते हैं। बुधवार अल सुबह 3:30 बजे बाइक सवार बदमाश उनके मकान पर पहुंचे। उनके आवाज देने पर पति ने दरवाजा खोला। दो युवकों ने उसके पति को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
तीसरे ने पिस्तौल कनपटी पर लगा दी और परिवार को मारने की धमकी दी। उससे दुष्कर्म किया और बाद में उनके 10 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को वारदात की सूचना दी। थाना प्रभारी ने नाकाबंदी करवा वाहनों की चेकिंग की, परंतु आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली। सुबह 8:00 बजे एसपी मनीषा चौधरी, डीएसपी राजेश कुमार ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन