फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rape from miner, case, police

दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Thu, 09 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 09 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
सदर थाना कनीना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही युवक ने घटना को अंजान दिया है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चंद रोज पूर्व एक बच्ची के साथ उसके गांव के एक करीब 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। मामला तब का है जब बच्ची घर से दुकान के लिए निकली थी।
विज्ञापन


आरोपी बच्ची को यह कहकर फुसला ले गया कि उसकी मम्मी आने वाली है। आरोपी पीड़िता को एक सुनसान मकान में ले लिया गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को इस मामले में चुप रहन के लिए आरोपी ने धमकी भी दी। इसके चलते पीड़िता ने घर जाकर किसी को कुछ नहीं बताया। जब पीड़िता के घर में मंगलवार को कोई कार्यक्रम था तो वहां पर मौजूद महिलाओं ने बच्ची के हालात देखकर उससे बात की तो उसने सारी घटना बताई। इस पर परिजनों ने मामले की शिकायत महिला थाने में दी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed