फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rade on hotells, atm also cheked, mahendragarh

होटलों पर छापामारी, एटीएम भी चेक किए

Tue, 10 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 10 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
rade on hotells, atm also cheked, mahendragarh
होटलों में छापेमारी, एटीएम भी किए चेक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले में शरारती तत्वों की खैर नहीं। इसके लिए जिला पुलिस पूर्ण रूप से सख्ताई कर दी है। चाहे वो मजनूं और शराबी हो या फिर एटीएम तोड़ने वाले चोर। अब किसी को नहीं बख्शा जाएगा। जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश से पुलिस महकमा एक्टिव नजर आया। सभी डीएसपी, थाना प्रभारी ने मंगलवार को  महिला कॉलेज, एटीएम आदि को चैक किया। इसके अलावा सोमवार की रात्रि को क्षेत्र के होटलों पर छापामारी की। इनमें से दो होटलों पर देर रात्रि शराब पीते 12 शरारती तत्वों पाए गए। उनको गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत मिल गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार की रात्रि जिला पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के होटलों पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ 100 जवान साथ थे। रात्रि को पुलिस अधीक्षक ने सभी होटलों की जांच की जिनमें से प्रिंस होटल महेंद्रगढ़ और टाईगर होटल नांगल सिरोही से 12 व्यक्ति शराब पीते पाए गए है। इनमें से 4 प्रिंस होटल से और 8 टाईगर होटल से पकड़े गए। सभी आरोपियों के खिलाफ एक्साईज एकट के तहत मंगलवार की अल्प सुबह मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा होटल की मेज, कुर्सियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि होटल मालिक रात्रि के समय अवैध शराब बेचते हैं तथा वहां पर देर रात्रि तक होटलों में बैठकर शराबी शराब पीते रहे हैं तथा बाद में आपस में झगड़ते हैं। इसी को लेकर पुलिस ने यह अभियान चलाया है और छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर हुआ मामला दर्ज
जिला पुलिस ने छापामारी के दौरान सुनील, हरिश, गौपाल, नरबीर, राहुल, गौरव, विजय, दुष्यंत, चंद्रहास, संदीप, हरिपाल तथा नवीन शामिल है। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  


एटीएम भी चैक किए
पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के निर्देेेशानुसार डीएसपी ओमप्रकाश ने शहर के सभी एटीएम को चैक किया। बहुत से सस्पेक्टि व्यक्ति वहां खड़े रहते हैं और मौका लगते ही एटीएम बदल कर अपना काम कर जाते हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को एटीएम बूथों की जांच की गई है। मंगलवार को सब कुछ सामान्य मिला कोई भी संदिग्ध व्यक्ति उन्हें नहीं मिला।

महिला कॉलेज को भी किया चैक
आवारा लड़के जो महिला कालेज व स्कूलों के पास खड़े रहते है अब उन पर नजर रखेगी। महिला थाना प्रभारी ने मंगलवार को 11 चालान किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed