फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rade in hospital, 4th arrest

डिकॉय पेशेंट के साथ अस्पताल में रेड

Wed, 13 Jan 2016 09:20 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Wed, 13 Jan 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन

शहर के एक निजी अस्पताल में लिंग जांच की सूचना पर भिवानी सीएमओ की टीम ने डिकॉय पेशेंट बनाकर रेड मारी। टीम ने मौके पर लिंग जांच करते कर्मियों को पकड़ लिया। टीम के कार्रवाई के दौरान अस्पताल की संचालिका भी कहीं चली गईं। फिलहाल पुलिस एक महिला कर्मचारी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


भिवानी सीएमओ रणदीप पूनिया की टीम को जानकारी मिली थी कि महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में लिंग जांच का खेल चल रहा है। इसके बाद सीएमओ ने अधिक जानकारी जुटाई तो पाया गया कि एक गांव का व्यक्ति इस अस्पताल के लिए काम करता है। टीम ने डिकॉय पेशेंट के साथ उससे संपर्क किया तो इसने 15 हजार रुपये में लिंग जांच का सौदा तय करवाया।
विज्ञापन


एजेंट को साथ लेकर डिकॉय पेशेंट बुधवार को अस्पताल में पहुंची। जिसके बाद लिंग जांच करने का काम शुरू हुआ इस दौरान टीम ने रेड मार दी। रेड के बाद टीम के अधिकारियों ने अस्पताल के एक महिला कर्मचारी समेत 4 को काबू कर लिया। एजेंट से टीम ने सीएमओ के हस्ताक्षरयुक्त 7 हजार रुपये भी बरामद कर लिया। रेड करने वाली टीम में भिवानी सीएमओ रणदीप पूनिया के साथ डीसीओ संदीप हुड्डा, भिवानी के सिविल लाइन थाना इंचार्ज बलराज, महेंद्रगढ़ तहसीलदार दिनेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर चकमा देकर फरार
टीम जब जांच कर रही थी अस्पताल संचालिका भी मौके पर मौजूद थीं। जब डॉक्टर को लगा कि टीम अब उसे भी हिरासत में ले सकती है तो वह टीम को चकमा देकर वहां से कहीं चली गईं। टीम के अधिकारियों ने पूरा अस्पताल छान मारा लेकिन संचालिका उनके हाथ नहीं लगी। टीम ने मौके से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की है।


वकील को हिरासत में लिया तो हंगामा
स्वास्थ्य विभाग भिवानी की टीम जब अस्पताल में जांच कर रही थी तो एक अधिवक्ता वहां पर चले गए। एडवोकेट के अनुसार वो अस्पताल के लीगल एडवाइजर हैं। इसलिए वे अस्पताल में गए थे। जिसके बाद टीम ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। विभाग की टीम ने उन्हें अपने साथ ले गई। इसकी सूचना पाकर महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के वकील मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। जिसके बाद वहां पर महेंद्रगढ़ डीएसपी पहुंचे, जब सब कुछ शांत पाकर वे वहां से जाने लगे तो वकीलों ने डीएसपी की गाड़ी को घेर लिया। जिसके बाद डीएसपी ने भिवानी पुलिस से संपर्क कर बताया कि अधिवक्ता को भिवानी पुलिस 120 बी के तहत ले गई है, उनका मामले से कोई लेना-देना नहीं है। जिस पर वकील शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed