फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   police, revolver, arrest, narnaul

पुलिस ने युवक से बरामद किया अवैध कट्टा

Mon, 16 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 16 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय महावीर चौक पुलिस चौकी इंचार्ज ने राजस्थान के तिजारा निवासी राहुल को एक अवैध कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। जिसको सोमवार को स्थानीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।पुलिस विभाग के नरेश कुमार ने बताया कि रविवार को महाबीर चौकी इंचार्ज एएसआई युद्धवीर, सुखबीर व योगेश ने रेवाड़ी मार्ग स्थित गंदे नाले पर एक अस्थाई पुलिस नाका लगाया हुआ था।
विज्ञापन


आरोपी राहुल रेवाड़ी रोड की ओर से एक बुलेट मोटर साइकिल पर नारनौल की तरफ आ रहा था  आरोपी ने पुलिस नाका देख मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने लगा तो मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस को शक हुआ और आरोपी को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके  ास एक देशी अवैध कट्टा बरामद हुआ। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया की में तिजारा में मिस्त्री का काम करता हूं और मैंने यह कट्टा तिजारा से कई महीने पहले खरीदा था। आरोपी का भाई सुनील उर्फ सोनू  राजस्थान पुलिस का वांछित अपराधी है जो फरार है आरोपी का देशी कट्टा व मोटरसाइकिल कब्जा में लेकर इसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत शहर थाना नारनौल में अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed