फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police registered case against 111 people for breaking the tin shed at a village of Mahendragarh

महेंद्रगढ़: विशेष स्थल के सामने लगे टीन शेड को शरारती तत्वों ने तोड़ा, 11 नामजद व 100 अन्य पर केस दर्ज

Sun, 25 Jul 2021 08:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना/महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना/महेंद्रगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jul 2021 08:23 PM IST
सार

विशेष स्थल 200 साल पुराना बताया जा रहा है। सभी धर्मों के लोग इसे मानते हैं। पुलिस ने तत्काल शिकायत पर 11 नामजद और 100 अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Police registered case against 111 people for breaking the tin shed at a village of Mahendragarh
शरारती तत्वों ने तोड़ा टीन शेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव खेडी में एक विशेष स्थल के समक्ष बैठने के लिए बनाए गए टीन शेड को कुछ शरारती लोगों लाठी-डंडों से तोड़ दिया है। आरोपियों ने लगभग साढ़े नौ बजे इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी उमर मोहम्मद पुलिस फोर्स के साथ जब तक मौके पर पहुंचे तब तक लोग वहां से फरार हो चुके थे। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी लेने के लिए डीएसपी राजीव कुमार, एसडीएम सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे। उन्होंने गांव में भाईचारा नहीं बिगाड़ने के लिए आह्वान किया। पुलिस ने 11 नामजद लोगों और 100 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। समाचार लिखे जाने तक कोई गिरफ्तार नहीं हो पाई थी। गांव में माहौल न बिगड़े इसके लिए 10-15 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। गांव खेड़ी निवासी इसब पुत्र मांगे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो बुजुर्गों के समय से ही इस गांव में रह रहे हैं। गांव में 200 साल पुराना एक विशेष स्थल है। सभी धर्म के लोग इसे मानते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस स्थल के सामने धूप एवं बारिश से बचने के लिए एक टीन शेड लगाया गया था। गांव के कुछ शरारती तत्वों ने आकर लाठी डंडों से उसे तोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने बतमीजी की तथा भाईचारा तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने 11 नामजद तथा 100 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, धार्मिक भावनाओं का आहत पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खेड़ी में ग्रामीणों ने टीन शेड बनाया था। कुछ शरारती लोगों ने आकर उसको लाठी-डंडों से तोड़ दिया है। पुलिस ने 11 नामजद तथा 100 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तार नहीं हुई है। पुलिस कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। - उमर मोहम्मद, थाना प्रभारी, कनीना।

पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए था। मैं स्वयं भी वहां गया था। इस दौरान गांव के सरपंच तथा ग्रामीणों से बातचीत की तथा उनको शांति बनाए रखने की बात की। अभी वहां शांति का माहौल है। जिन लोगों ने शरारत की है उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। -सुरेंद्र सिंह, एसडीएम, कनीना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed