नारनौल: अवैध हथियार के साथ युवक को दबोचा, पास मिले दो देसी कट्टे
सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत टीम गठित की और बताए गए मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में महेंद्रगढ़ रोड स्थित पुल के नीचे से बुधवार को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक युवक को दबोचा है। पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर युवक के पास दो देसी कट्टे बरामद किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बड़कोदा निवासी त्रिलोक महेंद्रगढ़ रोड पर बाइपास के पुल के नीचे अवैध हथियार के साथ खड़ा है और वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत टीम गठित की और बताए गए मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसको वहीं पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सफेद पॉलिथीन में दो देसी कट्टे मिले। जब उससे हथियार का लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसको मौके पर दबोच लिया।